कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे घोषित: इंदीवर बाजपेई ने अध्यक्ष पद पर मारी बाजी, अमित सिंह बने महामंत्री

कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे घोषित: इंदीवर बाजपेई ने अध्यक्ष पद पर मारी बाजी, अमित सिंह बने महामंत्री

कानपुर, अमृत विचार।  बार एसोसिएशन चुनाव में शनिवार को हुई अध्यक्ष व महामंत्री पदों के वोटों की गिनती के बाद इन्दीवर बाजपेई अध्यक्ष व अमित सिंह को महामंत्री घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर इन्दीवर ने अपने प्रतिद्वंद्वी दिनेश कुमार शुक्ला को 533 व महामंत्री पद पर अमित सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिनय कुमार मिश्रा को सिर्फ 36 मतों से हराया। दोनों प्रत्याशी विजयी घोषित होते ही समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। अध्यक्ष व महामंत्री को फूल माला पहनाकर खुशी जताई। 
WhatsApp Image 2024-10-26 at 7.21.49 PM

बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी गठन के लिए गुरुवार को हुए मतदान के बाद शनिवार को बार एसोसिएशन स्थित महाना हॉल में सुबह नौ बजे से मतपत्रों की बंडलिंग शुरू हुई। बंडलिंग के बाद शाम करीब चार बजे से गिनती शुरू हो पाई। देर शाम गिनती पूरी होने पर अध्यक्ष पद पर इन्दीवर बाजपेई को विजयी घोषित किया गया। उन्हें 2067 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी दिनेश कुमार शुक्ला को 1534 मत मिले। तीसरे नंबर पर सर्वेश कुशवाहा 625 वोट पाकर रहे। अन्य प्रत्याशियों में संदीप कुमार सिंह को 517, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा को 196, रामेंद्र सिंह कटियार को 167, प्राणनाथ मिश्रा को 55 और बृज किशोर शुक्ला को 13 वोट मिले। अवैध मतों की संख्या 32 व वैध मत 5204 रहे। 

Clipboard - 2024-10-26T191614.764
अमित सिंह कानपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में महामंत्री पद पर विजयी हुए

वहीं महामंत्री पद पर अमित सिंह को विजयी घोषित किया गया। उन्हें 1293 वोट मिले, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिनय कुमार मिश्रा को 1257 वोट मिले। तीसरे नंबर पर सशील कमार सिंह को 1103 वोट मिले। अन्य प्रत्याशियों में प्रशांत कुमार बाजपेई को 521, रामजी दुबे को 509, हेमेंद्र कुमार श्रीवास्तव को 343, श्रीकांत मिश्रा को 92 और चंद्रशेखर तिवारी को 51 वोट मिले। वैध मतों की संख्या 5204 रही, जबकि अवैध मत 35 रहे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि रविवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री व संयुक्त मंत्री प्रकाशन पदों के लिए मतों की गिनती सुबह नौ बजे से शुरू होगी। 

कानपुर बार एसोशिएशन चुनाव 2

उन्होंने तीनों पदों के प्रत्याशियों को समय से मौजूद होने का अनुरोध किया है। वहीं पहले दिन शनिवार को सुबह नौ बजे एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन के साथ वरिष्ठ सदस्य हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, ओम प्रकाश मिश्रा, प्रमोद सिंह कुशवाहा, शिवशरण मिश्रा की मौजूदगी में जिला सैनिक बंधु के मेजर योगेंद्र सिंह कटियार, सूबेदार मेजर केके सिंह, भानू शुक्ला ने मतगणना का कार्य शुरू कराया। विशेष सहयोगी के रूप में राजेश यादव धीरेंद सिंह, आनंद सचान, भानू प्रताप सिंह आदि रहे। 

WhatsApp Image 2024-10-26 at 7.21.50 PM

अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले वोट 
प्रत्याशी के नाम     मिले वोट 
इन्दीवर बाजपेई        2067
दिनेश कुमार शुक्ला     1534
सर्वेश कुशवाहा           625
संदीप कुमार सिंह        517
सुरेंद्र कुमार कुशवाहा    196
रामेंद्र सिंह कटियार     167
प्राणनाथ मिश्रा            55
बृज किशोर शुक्ला     13

महामंत्री पद के प्रत्याशियों को मिले वोट 
प्रत्याशी के नाम     मिले वोट 
अमित सिंह                1293
बिनय कुमार मिश्रा    1257
सुशील कुमार सिंह     1103
प्रशांत कुमार बाजपेई     521
रामजी दुबे                   509
हेमेंद्र कुमार श्रीवास्तव     343
श्रीकांत मिश्रा                92
चंद्रशेखर तिवारी         51

यह भी पढ़ें- Kanpur: दहेज हत्या में पति को मिली 10 साल की कैद, कोर्ट ने छह हजार रुपये लगाया अर्थदंड

 

ताजा समाचार

बरेली: दिवाली... कल से 24 घंटे आपूर्ति का दावा
पीलीभीत: पत्नी की गैर इरादतन हत्या में पति को उम्रकैद, चार साल बाद मिला न्याय 
Kanpur में 12 लाख की चोरी का खुलासा: दो शातिर गिरफ्तार...बंद पड़े मकानों को बनाते थे निशाना, तीसरे आरोपी की तलाश जारी
बरेली: इसे कहते हैं बिना पानी पिलाए मारना...जिन घरों में पानी का कनेक्शन ही नहीं, उन्हें भी भेजा वाटर टैक्स का बिल
राहुल गांधी का आरोप- भारतीय नागरिकों के निवेश की सुरक्षा जिनके जिम्मे, वो भ्रष्टाचार में लिप्त
World Occupational Therapy Day: ऑक्यूपेशनल थेरेपी से न्यूरो और क्रानिक बीमारियां झेल रहे मरीजों को होता है लाभ