उप्र: 20 शहीदों के नाम से सड़कों का किया नामकरण

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों के नाम से उनके जनपदों में सड़कों का नामकरण किया है। इसी कड़ी में प्रदेश के 20 वीर शहीदों के नाम से सरकार ने सड़कों का नामकरण किया। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन लोक निर्माण अनुभाग- …

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों के नाम से उनके जनपदों में सड़कों का नामकरण किया है। इसी कड़ी में प्रदेश के 20 वीर शहीदों के नाम से सरकार ने सड़कों का नामकरण किया। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन लोक निर्माण अनुभाग- 1 की ओर अधिसूचना जारी कर दी गई है

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इन सड़कों पर बड़े बोर्ड लगवाए जाएं। उन बोर्डों पर शहीदों की वीरगाथा का वर्णन उल्लिखित किया जाए और शहीदों के फोटो भी लगाये जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि शहीदों के नाम से इन सड़कों पर बड़े शहीद द्वार भी बनाए जाएं।

जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक जनपद उन्नाव के सिकंदरपुर करन से अचलगंज -पुरवा मार्ग का नामकरण शहीद विजय कुमार मार्ग तथा पुरवा मझिगवां मार्ग से कउवागढी़- समाधा संपर्क मार्ग का नामकरण शहीद अजीत कुमार आजाद मार्ग ,जनपद शामली में आदमपुर भौराकला मार्ग का नामकरण शहीद अमित कुमार मार्ग तथा पानीपत खटीमा किमी 40 से शामली भौराकला मार्ग का नामकरण शहीद प्रदीप कुमार मार्ग, जनपद मथुरा के बाजना से जरैलिया मार्ग का नामकरण शहीद पंकज कुमार सिंह मार्ग तथा बरारी फीडर मार्ग का नामकरण शहीद जितेंद्र पाल मार्ग ,जनपद प्रतापगढ़ के बेलखरी- टिकरी मार्ग का नामकरण शहीद अनूप कुमार सिंह मार्ग ,जनपद रायबरेली के वनपुरवा संपर्क मार्ग का नामकरण शहीद महेश कुमार यादव मार्ग ,जनपद बांदा के सहेवा संपर्क मार्ग का नामकरण शहीद देवेंद्र मिश्र मार्ग ,जनपद प्रयागराज के एन ०एच० भीटी से गुप्ता बस्ती होते हुए कान्तापुर संपर्क मार्ग का नामकरण शहीद नेबूलाल मार्ग किया है।

इसी प्रकार जनपद आगरा के फतेहाबाद- रिहावली मार्ग का नामकरण शहीद बबलू कुमार मार्ग, तथा ए०एस०आर ०मार्ग से कहरई कौलक्खा होकर ए० डी० आई ०मार्ग का नामकरण शहीद कौशल कुमार रावत मार्ग , जनपद झांसी के भोजला संपर्क मार्ग का नामकरण शहीद सुल्तान सिंह मार्ग, जनपद एटा के जैथरा- कुरावली मार्ग का नामकरण शहीद सुबोध कुमार सिंह मार्ग ,जनपद कन्नौज के हसेरन बिधूना मार्ग से अजान संपर्क मार्ग का नामकरण शहीद प्रदीप सिंह मार्ग, जनपद कानपुर देहात के डेरापुर -मंगलपुर मार्ग का नामकरण शहीद रोहित कुमार यादव मार्ग, जनपद कानपुर देहात के ही ग्राम रैगवां संपर्क मार्ग का नामकरण शहीद श्याम बाबू मार्ग, जनपद मैनपुरी के लाखनमऊ से विनायकपुर सोडरा मार्ग का नामकरण शहीद राम वकील मार्ग, जनपद देवरिया के छपिया जयदेव मार्ग का नामकरण शहीद विजय कुमार मौर्या मार्ग तथा जनपद महाराजगंज के हरपुर धनुआडीह से ताल्ही मार्ग का नामकरण शहीद पंकज कुमार त्रिपाठी मार्ग से किया गया है।

गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घोषित “जय हिन्द वीर पथ योजना” के तहत इन सड़क का नामकरण शहीदो के नाम से किया गया है।

संबंधित समाचार