कासगंज : सेवा से हटाए जाने पर भूख हड़ताल पर बैठी महिला सफाई कर्मी, लगाया वसूली का आरोप

अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर न्याय की मांग

कासगंज : सेवा से हटाए जाने पर भूख हड़ताल पर बैठी महिला सफाई कर्मी, लगाया वसूली का आरोप

कासगंज, अमृत विचार। सेवा से हटाए जाने पर ठेका महिला सफाई कर्मी स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के बैनरतले पालिका परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गई। महिला कर्मचारी ने सफाई नायक और जमादार घूस मांगने का आरोप लगाया है। अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर न्याय दिलाए जाने की मांग की है।

नगर पालिका के ठेका महिला सफाई कर्मी कमलेश बाल्मीकि को जमादार द्वारा बिना किसी कारण के सेवा से हटा दिया गया है। बार बार गुहार के बावजूद भी जब पालिका प्रशासन ने उसकी एक न सुनी तो सफाई कर्मी महिला स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के बैनरतले नगर पालिका परिसर में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई है। महिला का कहना है कि जमादार और सफाई नायक द्वारा पैसों की मांग की गई, जब पैसे नहीं दिए गए तो बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश से कार्य से हटा दिया गया है। उसका कहना है जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा। वह भूख हड़ताल पर बैठी रहेंगी। महिला का समर्थन करते हुए स्थानीय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी एवं प्रांतीय सह संगठन मंत्री मुकेश बाल्मीकि भूख हड़ताल पर शामिल हुए। जिलाध्यक्ष का कहना है कि यदि महिला सफाई कर्मी को न्याय नहीं मिला, तो उनका यह आंदोलन उग्र हो सकता है।

ये भी पढ़ें - कासगंज: 20 घंटे बाद नहर से मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम