Katehri by-election : भाजपा उम्मीदवार धर्मराज निषाद की फिसली जुबान, बोल पड़े हाथी का बटन दबाएं

Katehri by-election :  भाजपा उम्मीदवार धर्मराज निषाद की फिसली जुबान, बोल पड़े हाथी का बटन दबाएं

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। जनपद के कटेहरी विधानसभा सीट से भाजपा ने तीन बार विधायक और एक बार मंत्री रहे धर्मराज निषाद पर दांव लगाया है। धर्मराज निषाद ने शुक्रवार को 4 सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन प्रक्रिया के बाद रिटर्निंग ऑफिसर उप जिलाधिकारी भीटी सदानंद सरोज ने बताया कि भाजपा के उम्मीदवार धर्मराज निषाद ने 04 सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया है। 

बता दें कि नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वह जनपद के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर में आयोजित जनसभा में पहुंचे। जहां पर जनसभा को संबोधित करते हुए उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि 13 को हाथी का बटन दबाना। इसके बाद उन्होंने अपनी गलती का सुधार करते हुए फिर कहा कि नहीं-नहीं कटेहरी की जनता को भाजपा के पक्ष में वोट डालकर भारी मतों से विजयी बनाना है। धर्मराज निषाद ने कहा कि कटेहरी क्षेत्र की जनता इस बार क्षेत्र की विकास के लिए भाजपा को वोट देगी। गरीब, किसान, महिला, शोषित और दलित समाज के लिए हमेशा कार्य करने के साथ ही उनके लिए चिंतन करते रहते हैं। उन्होंने जनता से आशिर्वाद मांगते हुए कहा कि वह हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास की गंगा कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में बहाएंगे।

डिप्टी सीएम बोले - न्याय पूर्वक काम करते हैं धर्मराज : हजारों लोगों की उपस्थिति में जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि विधानसभा प्रत्याशी धर्मराज निषाद अपने नाम के अनुसार न्याय पूर्वक काम करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चहुमुखी विकास भाजपा सरकार में हुआ है। भाजपा का एजेंडा विकसित भारत है। उन्होंने कटेहरी विधानसभा क्षेत्र को गोद लेते हुए कहा कि धर्मराज निषाद की चुनाव में जीत कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के विकास की गारंटी है। कटेहरी विधानसभा विकास के मामले में प्रदेश का मॉडल विधान सभा क्षेत्र होगा। भाजपा को इस बार कुर्मी समाज, अनुसूचित समाज, निषाद समाज सहित सर्व समाज का मत मिलेगा। कटेहरी क्षेत्र की जनता इस बार परिवारवाद की राजनीति को नकार देगी और कमल खिलाएगी। विपक्षी दलों ने कटेहरी क्षेत्र की जनता को ठगा है। इंडी गठबंधन की खटा खट-फटा फट और सटा सट के नारे ने जनता को ठगा। उन्होंने जनसभा में उमड़े जन समूह से धर्म राज निषाद को आशिर्वाद देने का आवाहन किया।

स्वतंत्र देव बोले - कटेहरी में अंधेरा छटेगा और सूरज उगेगा : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में अंधेरा छटेगा और सूरज उगेगा और कमल खिलेगा खिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सहित उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को बड़ी जीत दिला कर क्षेत्र की जनता इतिहास रचेगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से सरल सौम्य और सुलभ रहने वाले धर्मराज निषाद को आशिर्वाद देने का आवाहन किया और सभा के समापन की घोषणा किया। 

जनसभा को इन्होंने भी किया संबोधित : कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर में आयोजित जनसभा को आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी पदमसेन चौधरी, प्रदेश महामंत्री संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, पूर्व सांसद रितेश पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, सुधा वर्मा, जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, ओंकार गुप्ता, विद्यावती राजभर, चंद्रिका प्रसाद आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।


जनसभा में यह भी रहे मौजूद : नांमाकन जनसभा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, डॉ. राना रणधीर सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, कटेहरी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम, आनंद वर्मा, विनय पाण्डेय, सतपाल पटेल, डॉ. संतोष कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष सुभाष वर्मा, दिलीप तिवारी, कुलदीप सिंह, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Prayagraj News : प्री नर्सरी के छात्र को टीचर ने पीटा, अश्लीलता का आरोप लगाकर स्कूल से किया बाहर