राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, दिवाली से पहले मिल जायेगी बढ़ी सैलरी, पेंशनरों को होगा फायदा

राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, दिवाली से पहले मिल जायेगी बढ़ी सैलरी, पेंशनरों को होगा फायदा

लखनऊ, अमृत विचार। दीपावली पर्व से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में करीब 3 फीसदी का इजाफा कर दिया है। इसका फायदा सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मिलेगा। इस बार दिवाली से पहले बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन बढ़कर कर्मचारियों के खाते में आयेगी।

बताया जा रहा है कि सरकार के इस फैसले के बाद से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा। इसी साल 1 जुलाई से बढ़े हुये महंगाई भत्ते की दर लागू की गई है। सरकार के इस कदम से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

दिवाली से पहले वेतन, बोनस व डीए की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा ने बताया कि अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में परिषद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग की थी। जिसमें कहा गया था कि इस बार दिवाली पर्व माह के अंत में पड़ने के कारण अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों को त्योहार मनाने में काफी असुविधा होगी। इसके पीछे की वजह माह के अंत में पैसों की समस्या सभी कर्मचारियों के सामने होती है। इसलिये उनकी भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुये वेतन, बोनस व डीए दिवाली के पूर्व देने से कर्मचारी अपने परिवार के साथ धूमधाम से पर्व मना पायेगा। ऐसे में मुख्यमंत्री ने लाखों कर्मचारियों की समस्या को देखते हुये बड़ा फैसला लिया है। जिसके चलते कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को बधाई दी है। साथ ही आशा व्यक्त की है कि कर्मचारियों की अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री जल्द ही अधिकारियों को निर्देश देंगे।

यह भी पढ़ें: Video:आउटसोर्सिंग के नाम पर कराई जा रही बंधुआ मजदूरी, भूख से परेशान महिला कर्मचारी का छलका दर्द

ताजा समाचार