Lucknow News : अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता में लखनऊ की मीशा रतन को प्रथम स्थान 

Lucknow News : अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता में लखनऊ की मीशा रतन को प्रथम स्थान 

लखनऊ, अमृत विचार।   संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ के रायपुर में आल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन (एआईडीए) की ओर से आयोजित अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता में लखनऊ की कथक नृत्यांगना मीशा रतन को प्रथम स्थान हासिल हुआ है। मीशा को नटवर गोपीकृष्ण सम्मान से अलंकृत किया गया।

सम्मान समारोह में मीशा रतन पर परम्परागत तरीके से पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद मंच पर उनके चरण धोकर उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। इससे ठीक पहले पं. अर्जुन मिश्र और सुरभि सिंह की शिष्या रतन सिस्टर्स (ईशा-मीशा रतन) ने बंगलुरु में ईस्ट कल्चरल एसोसिएशन के स्वर्ण जयंती आयोजन के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय स्तर की युगल और मीशा रतन ने एकल कथक नृत्य प्रतियोगिता नृतनृत्यति में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उसी क्रम में अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर छत्तीसगढ़ में हुआ। जिसमें मीशा रतन ने लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें :-Prayagraj News : छात्राओं से टकराकर बाइक पलटी, दो युवकों की मौत