बरेली : 40 महिला बंदियों ने पतियों के साथ मनाया करवा चौथ

जिला जेल में एक दूसरे को देखा तो आंखें हुईं नम

बरेली : 40 महिला बंदियों ने पतियों के साथ मनाया करवा चौथ

बरेली, अमृत विचार। जिला जेल में अलग-अलग मामलों में बंद 40 महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा। इनके व्रत को लेकर जेल प्रशासन की ओर से सभी सामग्री मुहैया कराई गई। साथ ही विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई। इन महिला बंदियों के पति भी जेल में कैद हैं। महिला बंदियों ने चांद के साथ पतियों का दीदार कर व्रत खोला।

करवाचौथ को लेकर जेल में बंद महिला बंदियों में उत्साह दिखा। जेल के अंदर समूहों में एकत्र महिलाओं ने विधि विधान के साथ पर्व को मनाया। दिनभर निर्जला व्रत रख पति की दीर्घायु की कामना की। इन महिला बंदियों को पतियों से हर रविवार को मात्र 30 मिनट के लिए मिलने का मौका मिलता है। ऐसे में रविवार को करवा चौथ के मौके पर इन सभी को पतियों के पास रहने का अधिक वक्त मिला। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि जेल में करवा चौथ व्रत की पूरी व्यवस्था की गई थी।

ये भी पढ़ें - बरेली : प्रदेश का सबसे बड़ा सालिडवेस्ट मैनेजमेंट प्लांट होगा सरथापुर, टेंडर की प्रक्रिया शुरु