मुरादाबाद: पति से हुआ झगड़ा तो महिला ने मासूम बेटे को पुल से फेंका, बेटी को भी नदी में डुबो कर किया मारने का प्रयास

मुरादाबाद: पति से हुआ झगड़ा तो महिला ने मासूम बेटे को पुल से फेंका, बेटी को भी नदी में डुबो कर किया मारने का प्रयास

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में पति से झगड़े में एक महिला ने अपने चार साल के बेटे इजहान को पुल से फेंक दिया। 24 घंटे बाद उसने डेढ़ माह की बच्ची को भी नदी में डुबो कर मारने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया। शनिवार को महिला के पति ने दो दिन पहले कटघर क्षेत्र में मिले बच्चे के शव की पहचान अपने बेटे इजहार के रूप में की है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।

थाना मुगलपुरा के बरवालान कुंवर साहब वाली गली निवासी राशिद ढलाई का काम करता है। पांच साल पहले उसकी शादी कटघर के करूला करबला निवासी सामिया के साथ हुई थी। सामिया और राशिद अपने बेटे इजहान (4) और डेढ़ साल की बच्ची के साथ परिवार से अलग रह रहे थे। राशिद अपने बेटे और बेटी को मां बाप के पास लेकर जाता था तो सामिया मना करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

बीती 17 अक्टूबर की सुबह पांच बजे सामिया इजहान को लेकर घर से निकल गई और उसने जामा मस्जिद पुल से उसे रामगंगा नदी में फेंक दिया था। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। उसकी दिन कटघर क्षेत्र के देवापुर में एक बच्चे की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम में बच्चे की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

जिसके बाद साजिया अकेली घर लौटी तो पति ने उससे पूछताछ की, तब उसने बताया कि इजहान अपनी नानी के घररुक गया है। शुक्रवार सुबह पांच बजे सामिया बेटी की हत्या करने के इरादे से घर से निकली और बच्ची को जामा मस्जिद पुल के नीचे रामगंगा नदी में डुबो रही थी। इसी दौरान वहां मछली पकड़ने वाले लोग पहुंच गए। उन्होंने महिला को पकड़ लिया और बच्ची को बचा लिया। सूचना मिलने पर सामिया का पति व अन्य लोग भी पहुंच गए।

इसी दौरान सामिया दौरा पड़ने का नाटक करने लगी थी। तब उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर सामिया की मां भी आ गई। उसने इजहान के बारे में जानकारी की तो पता चला कि बेटा भी गायब है। इसके बाद महिला बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी। शनिवार को सोशल मीडिया पर कल्याणपुर में मिले बच्चे के शव का फोटो देखा तो पिता ने उसे पहचान लिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि राशिद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर की है। आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-झारखंड: संविधान सम्मान सम्मेलन में बोले राहुल गांधी- भाजपा कर रही है संविधान पर हमला