लखनऊ: 22 अक्टूबर से शुरू होगा आंदोलन, कर्मचारियों ने बनाई यह खास रणनीति

लखनऊ: 22 अक्टूबर से शुरू होगा आंदोलन, कर्मचारियों ने बनाई यह खास रणनीति

लखनऊ, अमृत विचार। जलकल कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले जलकल विभाग के  कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली है। 22 अक्टूबर को कर्मचारी ऐशबाग मुख्यालय पर एकत्रित होंगे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। 

मंगलवार को भी कर्मचारियों ने आलमबाग स्थित चंदर नगर पानी की टंकी पर सभा कर एक अपील जारी की है। यह अपील कर्मचारियों को एकजुट होने के लिए जारी की गई है। संघर्ष समिति के उप संयोजक शिव गोविन्द ने बताया है कि यह आंदोलन कर्मचारियों,सेवानिवृत्त कर्मचारियों, आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों की 22 सूत्रिये मांगों को लेकर है। इसलिए सभी कर्मचारियों को एकजुट रहना है। तभी हमारी ताकत का एहसास अधिकारियों को होगा।

 बैठक में डीबी सिंह चौहान ने ऐशबाग महाप्रबंधक कार्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन और अनशन के लिए सभी को तैयार रहने के लिए कहा है।

ये हैं प्रमुख मांगे

-आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी का भुगतान किया जाये। 

-दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को विनियमित किया जाये।

-त्योहार में अवकाश मिले।

-स्थाई कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जलकल और सीवर के कर में छूट प्रदान किया जाये।

-सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बकाया समय पर दिया जाये।

- राज्य कर्मचारियों की तरह निकाय कर्मियों को भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सा कैशलैस की सुविधा मिले।

-मृतक आश्रितों को नौकरी।

ये भी पढ़ें : SCO Summit In Pakistan: 9 साल बाद किसी भारतीय विदेश मंत्री का पहला पाकिस्तान दौरा, एससीओ समिट में होंगे शामिल...जानिए क्या बोले जयशंकर?