इस दीपावली यात्रियों को दस दिनों तक स्पेशल बसें

त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत लखनऊ। राज्य सड़क परिहवन निगम प्रशासन इस बार दिपावली पर्व पर रोडवेज यात्रियों को 10 दिनों तक स्पेशल बसों की सुविधा देगा । परिवहन निगम प्रशासन 12 से 21 नवंबर तक अतिरिक्त बसें चलाएगा। लखनऊ से 900 बसें संचालित होंगी। इनमें प्रमुख आठ मुख्य मार्गो पर …

त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत

लखनऊ। राज्य सड़क परिहवन निगम प्रशासन इस बार दिपावली पर्व पर रोडवेज यात्रियों को 10 दिनों तक स्पेशल बसों की सुविधा देगा । परिवहन निगम प्रशासन 12 से 21 नवंबर तक अतिरिक्त बसें चलाएगा। लखनऊ से 900 बसें संचालित होंगी। इनमें प्रमुख आठ मुख्य मार्गो पर एसी और साधारण बसों की अतिरिक्त सेवाएं चलेंगी। दस दिनों तक चालक परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी हैं। इस दौरान ड्यूटी करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।

इस बार परिवहन निगम का फंडा यह है कि जहां के यात्री मिलेंगे वहां रोडवेज बसें जाएंगी। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों की सीधी सेवा चलाई जाएगी। यात्रियों को नॉन स्टाप बसों की यह सुविधा दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, अलीगढ़, झांसी, आगरा से सीधे पूर्वांचल क्षेत्रों के लिए मिलेगी। ऐसे में जिन यात्रियों को वोल्वो, स्कैनिया, जनरथ बसों में सफर करना है वे ऑनलाइन सीटों की बुकिंग करा सकते है।

परिवहन निगम ने दीपावली पर्व पर लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए स्पेशल बसों का इंतजाम किए हैं। इस संबंध में शुक्रवार को संपन्न हुई बैठक में सभी एआरएम को अतिरिक्त बस संचालन की जिम्मेदारी को सौंपी गई। लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि लखनऊ-दिल्ली, गोरखपुर, वाराणसी, शक्ति नगर, हरिद्वार, देहरादून, सहारनपुर रूट पर स्पेशल वोल्वो ,स्कैनिया, जनरथ बस को चलाएंगे।

ताजा समाचार

उत्तर प्रदेश में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज सहित कई जिलों के डीएम बदले, देखें पूरी सूची
गोंडा-बहराइच समेत कई जिलों के डीएम बदले, प्रियंका निरंजन बनी गोंडा की नई DM 
29 जुलाई : 114 साल पहले मोहन बागान ने फुटबॉल जगत में रचा इतिहास, पहली बार जीती IF शील्ड
मुरादाबाद: नाबालिग से पहले किया रेप...फिर अश्लील वीडियो बना कर रहा था ब्लैकमेल
UP: मुख्यमंत्री योगी को सोशल मीडिया पर दी धमकी...दो महिलाए और एक युवक को हिरासत में लिया
लखीमपुर खीरी: बच्चे की मौत के बाद वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरे व पिंजड़ा...सीसीटीवी में दिखा तेंदुआ