आज का सिंह राशि का राशिफल 11 अक्टूबर 2024 : व्यवसाय में हो सकता है बड़ा आर्थिक लाभ, प्रेम संबंधों में बढ़ेगी प्रगाढ़ता

आज का सिंह राशि का राशिफल 11 अक्टूबर 2024 : व्यवसाय में हो सकता है बड़ा आर्थिक लाभ, प्रेम संबंधों में बढ़ेगी प्रगाढ़ता

मेष   : आज परिजनों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। व्यापार में आय बढ़ने से आप विस्तार का विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन बेहद खुशहाल रहेगा। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें।

वृष : आज परोपकार के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी को आभूषण उपहार में दे सकते हैं। अधीनस्थ सहकर्मियों से तालमेल में कमी देखने को मिलेगी। मित्रों से मिलने के लिए जा सकते हैं।

मिथुन : आज विद्यार्थी नए कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकालेंगे। अत: सोच-समझकर ही आप अपनी प्रतिक्रिया दें। युवा प्रेम विवाह के लिए परिजनों से चर्चा कर सकते हैं। धर्म-ग्रंथों के अध्ययन के प्रति आकर्षित होंगे।

कर्क : आज मन में निराशाजनक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गले में दर्द और बुखार की समस्या हो सकती है। आप कुछ चिंतित रहेंगे। व्यापार में नया प्रयोग न करें। विरोधियों के सामने आप कमजोर दिखाई देंगे।

सिंह : आज व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। चारों ओर का वातावरण बहुत शुभ रहेगा। घर में अतिथियों का आगमन होने की संभावना बन रही है। आपकी रचनात्मक क्षमताओं का विकास होगा।

कन्या :  आज दोपहर के बाद धन को लेकर कुछ समस्या हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है।

तुला : आज पुराना कर्जा उतार सकते हैं। जीवनसाथी आपको कुछ उपहार दे सकता है। मित्र आपको उत्तम सलाह देंगे,जिसका आपको भी लाभ मिलेगा। करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सुबह-सुबह आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं।

वृश्चिक : आज अपने लक्ष्य को लेकर लापरवाह न रहें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। आपके स्वभाव की लोग आलोचना कर सकते हैं। इसीलिए व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। महिलाओं को कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

धनु : आज उधार दिया हुआ धन आपको वापस प्राप्त होगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। नए संपर्क से आपको धन लाभ हो सकता है। आपके व्यवहार में ताजगी बनी रहेगी। युवाओं को अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मकर : आज मेडिकल छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। विदेश में नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए दिन शुभ है। प्रशासन से जुड़े लोगों को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ : आज उच्च अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्य की अधिकता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। अपने साथियों से प्रतिस्पर्धात्मक व्यवहार न करें।

मीन : आज लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं। नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। परिजनों के व्यवहार से थोड़े क्षुब्ध होंगे। अपने आसपास के लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। अपने काम करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं।