बदायूं: नेताजी के बताए रास्ते पर चलें तभी मजबूत होगी सपा: राष्ट्रीय सचिव

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

बदायूं: नेताजी के बताए रास्ते पर चलें तभी मजबूत होगी सपा: राष्ट्रीय सचिव

बदायूं, अमृत विचार। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रजा के आवास पर पार्टी के संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के विचारों से हमें सियासी जिंदगी में बहुत कुछ सीखने को मिला है। उनके बताए रास्ते पर चलें। तभी सपा मजबूत होगी। कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर सियासत में तरक्की चाहिए तो नेताजी के उसूल और उनके सिद्धांतों पर चलना होगा। तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वह सुभाष चंद्र बोस के बाद दूसरे व्यक्ति थे जिन्हें देश नेताजी कहकर पुकारता था। उन्होंने धरती पुत्र और संघर्षशील नेता के रूप में हमेशा जाना जाएगा। विपक्ष के लोग भी नेताजी के सियासी काबलियत व सियासी दांवपेच को लोहा मानते थे। आज उनके विचार हमारे बीच हैं। कार्यक्रम में सभासद अनवर खां, नवेद, छोटा, अबरार, मुशाहिद, अनवर अंसारी, पूर्व डीजीसी जवाहर सिंह यादव, नगराध्यक्ष फरहत अली, पूर्व सपा जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह यादव, शशांक यादव, मोहतशाम सिद्दीकी, मोहम्मद मियां, हर्षित यादव, डॉ. नन्नू, राहत चौधरी, डॉ. आशू आदि मौजूद रहे।

सांसद के निजी प्रतिनिधि के नेतृत्व में हुआ रक्तदान
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। सांसद आदित्य यादव के निजी प्रतिनिधि अनिल गोस्वामी ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करके अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी है। एक सफल नेतृत्व वह कर सकता है जिसके पीछे हजारों दुआएं काम करती हैं। शशांक यादव, सुशांत कुमार राठौर, जितेंद्र यादव, शिवम राठौर, सचिन मौर्य, विमल पटेल, ओमवीर चौधरी, अनूप सिंह, सुभाष कुमार, अभिषेक कुमार, जेएस यादव, सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे।

हर किसी के जहन में है नेताजी का आदर और सम्मान
समाजवादी पार्टी यूथ के राष्ट्रीय सचिव अली अल्वी के आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि हर किसी के जहन में नेताजी का आदर और सम्मान है। उनके जाने से देश को अपूर्णीय क्षति हुई थी। वह एक प्रखर व तेजस्वी नेता थे। हमेशा दबे, कुचले, किसानों और गरीबों की आवाज उठाने वाले और उनके हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले थे। जाहिद गाजी, चौधरी फैजान राईन, युनुस अल्वी, अनिल, जीशान फारूकी, नरेश कुशवाहा, शाहनवाज, मुशाहिद मंसूरी, फरीद हुसैन ने श्रद्धांजलि दी।