कानपुर में जलनिगम और केस्को को 3.5 करोड़ का नोटिस, सड़क खोदने और दोबारा न बनाने पर की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर में नगर निगम ने सड़कों के गड्ढों को भरना शुरू कर दिया है। लेकिन, कई सड़कों पर केस्को और जलनिगम ने कार्य करने के बाद उन्हें खोदकर डाल दिया। दोनों ही विभाग अब न ही पैसा जमा कर रहे हैं और न ही सड़क ही बनवा रहे हैं। जोन 5 अधिशाषी अभियंता अतुल पांडेय ने इस मामले में दोनों ही विभागों को कुल 3.5 करोड़ रुपये का नोटिस दिया है। नगर निगम ने कहा है कि जल्द ही सड़कों को बनवाएं या पैसा जमा करें। 

नगर निगम जोन 5 ने जलनिगम को 2.22 करोड़ का नोटिस दिया है। जोन 5 के तहत बर्रा, गोविंद नगर, रतनलाल नगर समेत कई जगह जलनिगम ने कार्य के बाद सड़कों को नहीं बनाया। भूमिगत केबिल डालने में भी केस्को को 83 लाख को नोटिस थमाया है। केस्को की कंपनी कार्य करने के बाद भाग खड़ी हुई और सड़क नहीं बनाई। नगर निगम जोन 5 अधिशाषी अभियंता अतुल पांडेय ने बताया कि इस समस्या की वजह से सड़कों को पूरी तरह से गड्ढामुक्त नहीं किया जा सका है।

ये भी पढ़ें- Sisamau By-Election: सीसामऊ से टिकट मिलने के बाद रो पड़ी नसीम सोलंकी, बोली- अब बहुत बड़ी जिम्मेदारी आई, इरफान को बार-बार करती रही याद

संबंधित समाचार