लखनऊ: 41 शिक्षा अधिकारियों की हुई प्रोन्नति

लखनऊ: 41 शिक्षा अधिकारियों की हुई प्रोन्नति

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश शैक्षिक सामान्य शिक्षा संवर्ग सेवा समूह ख श्रेणी के 41 शिक्षा अधिकारियों को सेवा समूह क श्रेणी में प्रोन्नत कर दिया गया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की स्वीकृति के बाद इन अधिकारियों के प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। इन अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनके वेतनमान में भी समूह क सेवा संवर्ग के अनुसार बढोत्तरी कर दी जाएगी। इन अधिकारियों को जिला विद्यालय निरीक्षक या उसके समकक्ष प्रोन्नति प्रदान की गई है।

प्रोन्नत किए गए अधिकारियों में वरुण कुमार सिंह, रेखा, रामचंद्र, चंद्रशेखर, रामप्रवेश, अरविंद कुमार पाठक, चंदनाराम इकबाल यादव, अतुल कुमार सिंह, संगीता, अमित कुमार, देवेंद्र कुमार पाण्डेय, शिवेंद्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार देव पाण्डेय, पवन कुमार, विजय सिंह, संतोष कुमार राय, लालजी यादव, शिव नारायण सिंह, संजय सिंह,सीमा, शाहीन, अंजली अग्रवाल, दीप्ती वाष्णेय, जयकरण यादव, दीपिका चतुर्वेदी, श्रवण कुमार, राजीव कुमार यादव, प्रकाश सिंह, अंशुमान, सत्येंद्र कुमार सिंह,योगेंद्र कुमार, गौतम प्रसाद, सतीश कुमार, मायाराम, दिनेश कुमार, रती वर्मा, राघवेंद्र सिंह, हेमंत राव, अर्चना गुप्ता, प्रवीण कुमार तिवारी और भोलेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Sant Kabir Nagar : ब्लाक प्रमुख सहित 55 BDC के खिलाफ FIR