बाराबंकी : नदी के बहाव में बह गया अधेड़, शव बरामद

बाराबंकी : नदी के बहाव में बह गया अधेड़, शव बरामद

बाराबंकी, अमृत विचार : गुरुवार देर शाम मवेशी चराकर घर लौट रहा अधेड कल्याणी नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही परिजनों ने नदी में तलाश कराई परन्तु कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार को गोताखों की मदद से शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बिरौली निवासी 55 वर्षीय रामसागर यादव पुत्र तुलसीराम गुरुवार को कल्याणी नदी के किनारे पशुओं को चराने गया था। शाम को घर वापसी करते समय पशुओं को नदी पार कराने के बाद वह स्वयं नदी पार कर रहा था, तभी पैर फिसलने से अधेड़ नदी के बहाव में आकर बहता चला गया।

परिजनों को जानकारी होते ही नदी मे तलाश कराई गई, परन्तु मौसम खराब होने के साथ साथ अंधेरा होने के कारण पता नही चल सका। शुक्रवार की सुबह कल्याणी नदी के पुल के नीचे जाल लगाया गया और गोताखोरों की मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया गया। घटना के बाद से परिजनों में मातम मचा है