बरेली : टोल से कार निकालने पर भाजपा नेत्री और टोलकर्मी में भिड़ंत

धरने पर बैठीं भाजपा नेत्री, एक घंटे तक टोल की एक लाइन रही जाम

बरेली : टोल से कार निकालने पर भाजपा नेत्री और टोलकर्मी में भिड़ंत

फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी में ठिरिया खेतल टोल प्लाजा पर कार देर से निकालने पर कार सवार भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री और टोल कर्मी के बीच भिड़त हो गई। भाजपा नेत्री ने टोल कर्मी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए करीब एक घंटा तक जमकर हंगामा किया और धरना प्रदर्शन किया। इससे टोल की एक लाइन जाम हो गई। थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने समझा बुझाकर भाजपा नेत्री को हटाकर जाम खुलवाया।

मीरगंज निवासी भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री गुरुवार शाम 4:30 बजे कार से बरेली जा रही थीं। ठिरिया खेतल टोल प्लाजा पर कार देर से निकालने पर केबिन में बैठे टोल कर्मी से उनकी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि टोल कर्मी ने उनके साथ अभद्रता की और उनका हाथ खींचने लगा। उन्होंने टोल प्रबंधक से शिकायत की तो वह भी धमकाने लगे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य भी मौके पर पहुंची। इसके बाद भाजपा नेत्री और जिला पंचायत सदस्य धरने पर बैठ गईं, जिससे टोल की एक लाइन जाम हो गई। हंगामा बढ़ने पर टोल प्रबंधक की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। टोल प्रबंधक ऐश्वर्य चौहान ने आरोप निराधार बताते हुए कहा कि एक स्थानीय भाजपा नेता ने भाजपा नेत्री की कार पास करने के लिए उन्हें मेसेज किया था। उन्होंने वह मेसेज कंट्रोल रूम को भेज दिया। टोल की केबिन में बैठे टोल कर्मी पर मेसेज पहुंचने में देरी होने की वजह से कार निकलने में देरी हो गई। इस पर भाजपा नेत्री ने विंडो से हाथ डालकर टोल कर्मी को मारने की कोशिश की। टोल के सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद है।

कार को निकालने को लेकर भाजपा नेत्री और टोल कर्मी में विवाद हो गया था। समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया गया है। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही ही। -राजेश बाबू मिश्रा, थानाध्यक्ष फतेहगंज पश्चिमी

ताजा समाचार

जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के नेता चुने गए पूर्व रक्षा मंत्री Shigeru Ishiba, अगले सप्ताह बनेंगे प्रधानमंत्री
अयोध्या में बरिश से किसानों में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल, खेतों में लेट गईं गन्ने और धान की फसलें
कानपुर में HBTU का 6वां दीक्षांत समारोह...राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बांटे पदक, छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे
नैनीताल: नैनीझील में शव मिलने से मची सनसनी
Teacher's Recuritement: प्राथमिक से उच्च शिक्षा के शिक्षकों, कर्मचारियों की भर्ती करेगा आयोग, रिक्तियों का मांगा ब्योरा
बरेली: रबड़ फैक्ट्री...बॉम्बे हाईकोर्ट और डीआरटी में अलग वाद दायर करेगा प्रशासन