Kanpur: अवनीश दीक्षित के साथियों के बैंक खाते सीज, किसके अकाउंट में मिले करोड़ों रुपये? यहां पढ़ें...

Kanpur: अवनीश दीक्षित के साथियों के बैंक खाते सीज, किसके अकाउंट में मिले करोड़ों रुपये? यहां पढ़ें...

कानपुर, अमृत विचार। कोतवाली थानाक्षेत्र में सिविल लाइंस स्थित मैरी एंड मैरीमैन की 1000 हजार करोड़ की जमीन पर कब्जा करने के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कानपुर प्रेसक्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित और उसके सहयोगियों की बैंक खाते की जांच में जुटी टीम को मुख्य आरोपी इनामिया हरेंद्र मसीह की पत्नी के खाते में 4.40 करोड़ रुपये से अधिक की रकम की जानकारी मिली है। 

विवेचक ने झांसी स्थित बैंक से पत्राचार कर खाता सीज करा दिया। वहीं पुलिस ने अवनीश समेत उसके सहयोगियों के खाते सीज करा दिए हैं। पुलिस टीम ने अवनीश दीक्षित और उसके सहयोगियों के करीब 25 बैंक खाते सीज करा दिए हैं। इसमें आनंदेश्वर एसोसिएट्स के साझीदारों, अवनीश दीक्षित के चार, उसकी पत्नी प्रतिमा दीक्षित के चार, जमीन कब्जाने में सभी 11 नामजद आरोपियों और नगर निगम में काम करने वाली कंपनी के साझीदारों के खाते शामिल हैं। 

इसके साथ ही जानने का प्रयास कर रही थी कि इन खातों से किन कंपनियों और किन लोगों के साथ जमीनों के खेल में पैसों का लेनदेन हुआ है। इस बीच संपत्तियों और बैंक डिटेल की जानकारी में लगे इंस्पेक्टर अरविंद सिंह भदौरिया को मुख्य आरोपी हरेंद्र मसीह की पत्नी संगीता मसीह झांसी के सिविल लाइंस स्थित यूनियन बैंक के खाते में भी करोड़ों रुपये होने की जानकारी मिली। 

अरविंद सिंह ने बताया कि उन्होंने बैंक के मैनेजर से पत्राचार किया तो पता चला कि संगीता ने 73 लाख, 41 हजार 125 रुपये के छह एफडीआर की हैं। जिसमें कुल चार करोड़, 40 लाख, 46 हजार, 750 रुपये हैं। जानकारी के बाद उन्होंने संगीता मसीह का भी खाता सीज करा दिया गया है। इसी तरह अन्य की भी खातों के ट्रांजेक्शन की जानकारी में पुलिस टीम जुटी है।

यह भी पढ़ें- IND vs BAN: कानपुर टेस्ट मैच से ठीक पहले शाकीब अल हसन ने लोगों को चौंकाया, किया ये बड़ा ऐलान...

 

ताजा समाचार

अयोध्या-रायबरेली हाइवे पर ट्राले का कहर, 40 भेड़ों को कुचला, सभी की मौत, पशुपालक भी हुआ घायल
IND vs BAN 2nd Test : मैदान गीला होने के कारण तीसरे दिन का खेल भी रद्द, एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी
मथुरा में मकान गिरने से एक महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बरेली:मंदिर के प्रसाद में मिलावट के खिलाफ हिंदू आक्रोश रैली, कमिश्नर कार्यालय में फूटा गुस्सा
मुरादाबाद : मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- किसान सुखी, तो सब सुखी के संकल्प को साकार कर रही सरकार
Farrukhabad में एक ही जाति के 18 मकानों पर चला बुलडोजर, भड़के अखिलेश यादव, बोले- प्रतिशोध से भरी भाजपाई राजनीति का वीभत्स चेहरा