कासगंज: बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष की सेवा समाप्त, जानें शासन ने क्यों की कार्रवाई?

कासगंज: बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष की सेवा समाप्त, जानें शासन ने क्यों की कार्रवाई?

कासगंज, अमृत विचार: बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर शासन ने अध्यक्ष की सेवा समाप्त कर दी। इस कार्रवाई से समिति के पदाधिकारियों में हलचल मची हुई है।

शहर के सरकूलर रोड स्थित चामुंडा मंदिर के समीप बाल कल्याण समिति कार्यालय संचालित हो रहा है। समिति में अध्यक्ष सहित पांच लोग तैनात हैं। समिति के अध्यक्ष प्रवीण, सदस्य डॉ. मुहम्मद फारूख, डॉ.लायक अली ,शशिवाला गुप्ता, चंद्रप्रभा सिंह हैं। समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा को तत्काल प्रभाव से दायित्व मुक्त कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि समिति के अध्यक्ष का दायित्व किसी अन्य व्यक्ति को मिलेगा। 

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा की शिकायत शासन से की गई थी। लाभार्थी की शिकायत के बाद  इसकी जांच चल रही थी‌। जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में जांच रिपोर्ट शासन को भेजी। शासन ने अध्यक्ष की सेवा समाप्त करने का पत्र भेज दिया है। अध्यक्ष पद पर रहते हुए शक्तियों का दुरुपयोग करना। भ्रष्टाचार विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने सहित अन्य आरोप में दोषी पाया गया।

ये हैं बाल कल्याण समिति का दायित्व 
बतादें कि बाल कल्याण समिति का कार्य 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे या बच्ची जो लावारिस अवस्था में मिले उनको उनके परिजनों तक पहुंचाना है। नाबालिग बच्चों को उनके परिजनों की सुपुर्दगी में सौंपना या फिर बाल गृह आदि में भेजने का कार्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया जाता है।

यह भी पढ़ें- कासगंज: बंदियों को जेल मैन्युअल के मुताबिक सुविधाएं देने के निर्देश 

ताजा समाचार