बदायूं: भाजपा ही बना सकती है चाय वाले को प्रधानमंत्री, दूसरी पार्टी नहीं: विजय रूपाणी

भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा करने पहुंचे गुजरात के पूर्व सीएम

बदायूं: भाजपा ही बना सकती है चाय वाले को प्रधानमंत्री, दूसरी पार्टी नहीं: विजय रूपाणी

बदायूं, अमृत विचार। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पहली बार बदायूं पहुंचे। खेड़ा नवादा और बदायूं क्लब में फूल-माला और ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। भाजपा द्वारा आयोजित नमो प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन किया। पूर्व सीएम का बांके बिहारी लॉ कॉलेज में भी जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पोस्टर लगाने वाला, चाय बेचने वाला, गरीब का बेटा भी प्रधानमंत्री बन सकता है जबकि कोई और पार्टी ऐसा नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से काम करती है। भाजपा सिद्धांत और मूल्यों की राजनीति करती है। सभी वर्गों में भाजपा की सदस्यता होती है। बाकी पार्टियों में जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद देखकर सदस्यता की जाती है। दसों-दिशाओं में पार्टी अपना काम करती है। अयोध्या में राम, नौजवानों को काम, किसानों को सही दाम, महिलाओं का सम्मान यही हमारा मूल मंत्र है। हमारी पार्टी राष्ट्र सर्वोपरि के लिए कार्य करती है, बाकी पार्टियां वोट बैंक की राजनीति करती हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत मजबूती के साथ खड़ा है। वह देश को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं। भारत माता अखंड बने, राष्ट्र मजबूत हो, भारत विकसित बने, लक्ष्मी जी हमेशा कमल के फूल पर बैठकर आती है कभी भी पंजा और साइकिल पर बैठकर नहीं आती। युवाओं से कहा कि वह भाजपा और नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़े रहें। बांके बिहारी कॉलेज के प्रबंधक अतुल गोयल, प्राचार्य डॉ. अरुण प्रकाश आभार व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा अनावा, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, जिला प्रवासी वीरसिंह पाल, मनोज मसीह, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, शारदाकान्त शर्मा, अनेकपाल पटेल, डॉ. अक्षत अशेष, सुखदेव राठौर, अमित पाठक, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, विश्वजीत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

गरीब कल्याण को समर्पित है मोदी सरकार 
बदायूं क्लब और कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के बाद उन्होंने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव हजरतगंज में सामूहिक सदस्यता कार्यक्रम में प्रतिभाग गया। सैकड़ों लोगों ने 8800002024 पर मिस कॉल करके सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि कहा मोदी सरकार नौजवान किसान, नौजवान, महिलाओं और गरीबों को समर्पित सरकार है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में सबसे ज्यादा चार वर्गों महिला, किसान, नौजवान और गरीब के लिए काम किया है। पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत निःशुल्क शौचालय, हर घर नल, हर घर बिजली, जनधन खाता, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, गरीब कल्याण योजना आदि से लोगों को लाभांवित किया।

विपक्ष की भ्रष्टाचार का आरोप लगाने की हैसियत नहीं
उन्होंने कहा कि योजना में विपक्ष आज एक भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाने की हैसियत में नहीं है। मोदी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त, सबका साथ-सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार में बिल्सी क्षेत्र का चौमुखी विकास निरंतर हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान चल रहा है। सभी भाजपा के साथ जुड़ें और विकसित भारत बनाने का संकल्प लें। भाजपा सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी पार्टी है इसलिए अधिक से अधिक संख्या में जुड़े। ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, उदयवीर सिंह, राजेश सिंह, सत्यवीर सिंह, मुनीश राघव, अजय तोमर आदि मौजूद रहे।

ताजा समाचार

सपा सांसद के पुत्र पर अगवा कर मारपीट का लगा आरोप : मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी हैं अजीत प्रसाद
Kanpur: कमलेश फाइटर गिरोह पर कसा पुलिस का शिकंजा, बांदा से एक और साथी गिरफ्तार
बदायूं: बंदरों को देखकर भागी बुजुर्ग महिला, सीढ़ी से गिरकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बदायूं: हाइवे पर तेज रफ्तार कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार, जानिए पूरा मामला
लखनऊ: नर्सों का पदनाम बदला, स्टफ नर्स की जगह हुआ नर्सिंग ऑफिसर, 65 हजार को मिलेगा फायदा
Kanpur: दिनदहाड़े युवक की हत्या का मामला: आरोपियों के घर ताला लगाने की मांग पर अड़े परिजन, बोले- हत्यारों को फांसी दो