पितृ पक्ष में लगेगा सूर्य ग्रहण, जाने दिन और समय 

पितृ पक्ष में लगेगा सूर्य ग्रहण, जाने दिन और समय 

लखनऊ, अमृत विचारः पितृ पक्ष की शुरुआत हो चुकी है। इस साल का पितृ पक्ष (Pitru paksha) बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। इस बार पितृ पक्ष के दौरान दो-दो ग्रहण लग रहे हैं। जहां 18 सितंबर 2024 को साल का दूसरा चंद्र लग रहा है तो वहीं सितंबर में ही साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है।

ज्योतिषियों के अनुसार पितृ पक्ष पर सूर्य ग्रहण का दुष्प्रभाव चिंताजनक है। ऐसे में जानकार लोगों को सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि यह दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है, क्या भारत इस ग्रहण का असर है और इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

सूर्य ग्रहण कब? 
सितंबर में साल का दूसरे चंद्र ग्रहण के 15 दिन बाद ही साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी लगेगा। दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या पर लगेगा। ये वलयाकार सूर्य (Ringed Shaped Sun) ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी तीनों एक समय पर एक ही जगह स्थित हो जाते हैं। सूर्य ग्रहण को धार्मिक दृष्टि के अनुसार काफी अशुभ माना गया है।

भारत में क्या होगा असर? 
भारत में इह साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को रात में 09:13 मिनट से लेकर मध्‍यरात्रि 03:17 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। क्यों कि भारत में ग्रहण रात के वक्त लगेगा, इसलिए सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इस लिय यहां सूतक काल की भी कोई मान्यता नहीं होगा।

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण 
साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण भारत को छोड़कर आर्कटिक, दक्षिणी अमेरिका, अर्जेंटीना, प्रशांत महासागर, पेरू और फिजी आदि देशों में देखाई देगा। 

क्या होता है वलयाकार सूर्य ग्रहण?
वलयाकार सूर्य (Ringed Shaped Sun) ग्रहण के दौरान चंद्रमा केवल सौर डिस्क का एक अस्पष्ट हिस्सा दिखता है। वहीं सूर्य का चमकता हुआ बाहरी हिस्सा एक रिंग की तरह दिखाई देता है। 

यह भी पढ़ेः कर्नाटक में गणेश विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा, तीन लोगों पर चाकू से हमला

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया