Lucknow University का दीक्षांत समारोह शुरू, लड़कियों ने एक बार फिर मारी बाजी, शैलजा चौरसिया को मिले सबसे अधिक पदक

Lucknow University का दीक्षांत समारोह शुरू, लड़कियों ने एक बार फिर मारी बाजी, शैलजा चौरसिया को मिले सबसे अधिक पदक

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ विश्वविद्यालय का 67वां दीक्षांत समारोह का आयोजन हो रहा है। इस दौरान एक लाख 6 हजार 306 स्टूडेंट्स को डिग्री बांटी जा रही हैं। जिसमें  62111 लड़कियां है और 44195 लड़के। इसके साथ ही 106 मेधावियों को 198 मेडल दिए जाएंगे। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा की जा रही है।

मुख्य अतिथि के तौर पर नालंदा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलाधिपति और कंप्यूटर वैज्ञानिक, परम सुपर कंप्यूटर जनक पद्मम भूषण डॉ. विजय पांडुरंग भाटकर, अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग योगेन्द्र उपाध्याय शामिल हुए एंव विशिष्ट अतिथि के रुप में राज्य मंत्री उच्च शिक्षा विभाग की रजनी तिवारी मौजूद हैं।

cats

डिजी लॉकर पर मिलेंगी मार्कशीट

डिजी लाकर में छात्रों की डिग्री और मार्कशीट अपलोड कर दी गई हैं। जिसे कुलाधिपति ने अपने अपलोड किया है। वहीं हार्ड कॉपी दीक्षांत समारोह के तुरंत बाद सभी छात्रों को भारतीय पोस्ट के माध्यम से उनके घर भेजवा दी जाएंगी। अब तक ABC ID 3,40,351 छात्रों की बन गई है।

6

संलग्न प्रपत्र के अनुसार डिजी लाकर पर अपलोड करने और छात्रों को दी जाने वाली डिग्री और मार्कशीट यह हैं-

  1. टोटल डिग्री-106306 फिमेल-62111 मेल-44195
  2. कैंपस (इंक्लूडिंग एचडी)-7049 फीमेल-3418 मेल-3631 
  3. लखनऊ (एक्सक्लूडिंग कैंपस)-36877 फीमेल-23122 मेल-13745 
  4. हरदोई-19039 फीमेल-8753 मेल-10286 
  5. लखीमपुर खीरी-13019 फीमेल-8059 मेल-4970 
  6. रायबरेली-15171 फीमेल-9351 मेल-5820 
  7. सीतापुर 15151 फीमेल 9445 मेल 5706
इन्हें मिले सबसे ज्यादा पदक

1- शैलजा चौरिसया- 13 पदक
2- रीमा चौधरी- 9 पदक
3- वैशंवी मिश्रा- 9 पदक
4- जुही पटेल- 6 पदक
5- हार्दिक गुप्ता- 6 पदक
6- अनुराग सिंह- 5 पदक
7- देवेंद्र यादव- 4 मेडल
8- अरपन शुक्ला- 4 मेडल
9-  अर्पिता गौडविन- 4 मेडल
10-  जानवी पटेल- 4 मेडल।

यह भी पढ़ें:-संभल में भीषण हादसा: सड़क किनारे बैठे लोगों को बोलेरो पिकअप ने रौंदा, चार की मौत, पांच घायल

 

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे