Lulu Mall में हुई चोरी, शातिर महिलाओं ने कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम से पार किया सोने के कंगन

Lulu Mall में हुई चोरी, शातिर महिलाओं ने कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम से पार किया सोने के कंगन

लखनऊ, अमृत विचार। सुशांत गोल्फ सिटी के लुलु मॉल स्थित कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम से दो सोने के कंगन चोरी हो गए। जिनकी कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपये बताई जा रही है। मैनेजर ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शोरूम के मैनेजर पवन कुमार जायसवाल के मुताबिक 11 सितंबर की रात 9 बजे शोरूम बंद करने के समय कर्मचारियों से जेवरात का मिलान कराया। इसमें दो कंगन कम मिले। कंगन का वजन करीब 43.76 ग्राम था।

सीसीटीवी कैमरा चेक किए गए। शाम करीब 6 बजे की रिकार्डिंग में 3 महिलाएं कंगन देखने शोरूम में आई थीं। उन्हें कर्मचारी आकाश सिंह व महक गुप्ता कंगन दिख रहे थे। इसी बीच उन महिलाओं ने दो कंगन चोरी कर लिए। इसकी जानकारी कर्मचारियों को नहीं हो सकी। कंगन चोरी करने के बाद महिलाएं बाहर चली गईं।

मैनेजर ने बताया कि इसकी जानकारी मालिक को दे दी है। पुलिस को चोरी की सूचना के साथ सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अंजनी मिश्रा के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-संभल में भीषण हादसा: सड़क किनारे बैठे लोगों को बोलेरो पिकअप ने रौंदा, चार की मौत, पांच घायल

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे