मुरादाबाद : मूंढापांडे ब्लॉक के कई गांवों समेत हाईवे पर पहुंचा बाढ़ का पानी, अधिकारियों की उड़ी नींद

बाढ़ का पानी गांव के बाहर तक आने ग्रामीणों में दहशत, मौके पर पहुंचे प्रशासिनक अधिकारी, दवा से लेकर नाव तक की व्यवस्था की

मुरादाबाद : मूंढापांडे ब्लॉक के कई गांवों समेत हाईवे पर पहुंचा बाढ़ का पानी, अधिकारियों की उड़ी नींद

मुरादाबाद, अमृत विचार। शनिवार रात नौ बजे मूंढापांडे हाईवे पर बाढ़ का पानी पहुंच गया। पिछले चार दिनों से हो रही बारिश के कारण मूंढापांडे व मुरादाबाद ब्लॉक समेत कई गांवों में सुबह से बाढ़ जैसे हालात बनते दिखाई दे रहे थे। दोनों ब्लॉक के एक दर्जन से गांवों के बाहर बाढ़ का पानी दस्तक दे चुका है।

वहीं मूंढापांडे ब्लॉक में जिले के सीमा के गांव हरपाल नगर में बाढ़ का पानी संपर्क मार्ग पर आने के कारण ग्रामीणों के आने जाने में बाधा उत्पन्न हो गई है। शनिवार को बाढ़ का पानी गांव में घुस जाने की सूचना पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने मूंढापांडे ब्लॉक के गांवों का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से एडीएम वित्त एवं राजस्व और तहसीलदार ने गांव वालों के लिए नाव की व्यवस्था के अलावा राहत के और भी इंतजाम किए हैं। हरपालनगर गांव में अलग से नाव की व्यवस्था की गई है। गांव में लेखपालों की टीम भी सक्रिय कर दी गई है।

शनिवार रात मूंढापांडे में हाईवे पर बाढ़ का पानी दिखाई देने लगा था। सुबह मूंढापांडे ब्लॉक के गांव रनियाठेर, हीरापुर, गदई खेड़ा, हरपाल नगर, भैया नगला, अहरौला, चक लालपुर के ग्रामीणों की जब आंख खुली तो गांवों के बाहरी छोर पर बाढ़ का पानी अपना रास्ता बना चुका था। इससे गांव के लोग सकते में आ गए। गांव रनियाठेर और गदई खेड़ा गांव में पानी अंदर तक घुस चुका था। वहीं गांव जैतपुर विसाट, रजोड़ा कन्नड़ देव, लालपुर तीतरी में भी बाढ़ का पानी काफी अंदर तक घुस चुका है।

14mbdr108

रनियाठेर गदई खेड़ा गांव के निवासी कपिल कुमार ने बताया कि गांव में शनिवार दोपहर के बाद से बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है। दोपहर के सापेक्ष गांव में अंदर तक दो गुना पानी आ चुका है। रात को पानी और बढ़ने का खतरे से गांव वालों की नींद उड़ गई है। वहीं सबसे अधिक खतरा कोसी नदी के किनारे बसे गांव हरपाल नगर का संपर्क भी बंद हो चुका है। हरपाल नगर के ग्रामीणों ने घरों के अंदर रखा कीमती सामान छतों पर बने कमरों में रखना शुरू कर दिया। इसके अलावा अन्य ग्रामीण बाढ़ के बाद बारिश से बचने के लिए छतों पर तंबू बांधने की तैयारी में लग चुके हैं। वहीं लोग रात को बाढ़ का पानी बढ़ने के कयास लगा रहे हैं।

गांव रनियाठेर की प्रधान विजयलक्ष्मी के पति अविनाश ने गांव के लेखपाल को ग्राम पंचायतों में बाढ़ आने की सूचना दी। जिससे शनिवार को मूंढापांडे ब्लॉक के कई गांवों में एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यम मिश्र और तहसीलदार रामवीर सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने कई गांव में छतों पर खेत खलियानों में जाकर बाढ़ के पानी का जायजा लिया और गांव में लोगों के बचाव के लिए इंतजाम किए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की गांव चिकित्सा व्यवस्था में कैंप के इंतजाम किया। इसके अलावा कई गांवों के बीच एक नाव का चालक समेत इतंजाम किया। वहीं हरपाल नगर गांव के कोसी नदी के किनारे पर बसे होने के कारण बाढ़ के पानी गांव संपर्क मार्ग खत्म होने के बाद पानी जल्दी पहुंचने की आशंका को देखते हुए अलग नाव की व्यवस्था की गई है।

मूंढापांडे ब्लॉक की कई ग्राम पंचायत कोसी नदी के किनारे पर बसी होने के कारण बाढ़ का पानी कई गांवों में दस्तक दे चुका है। मौके पर जाकर गांव में व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में सर्किल के सभी लेखपालों की टीम लगा दी गई है। गांव में दवा के लिए स्वास्थ्य की ओर से कैंप भी लगवाए गए हैं। गांव में नाव की व्यवस्था भी की गई है।-रामवीर सिंह, तहसीलदार सदर

हाईवे पर यातायात सामान्य, प्रशासन की नजर
जिलाधिकारी अनुज सिंह का कहना है कि मुरादाबाद रामपुर हाईवे पर नदी का पानी आ गया है। लेकिन यातायात सामान्य है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार पानी स्थिर है। प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर लगातार नजर रखे हैं। पूरी निगरानी की जा रही है। बताया जा रहा है कि अब पानी कम होगा। फिर भी हम स्थिति पर नजर रखे हैं। जैसी स्थिति होगी उसके अनुसार तत्काल कदम उठाएंगे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ थानाध्यक्ष ने लौटाई तहरीर, कहा-कोर्ट में दायर करो परिवाद

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे