बरेली: वाल्मीकि सद्भावना मेले में हुआ संगीतमय रामायण पाठ

बरेली, अमृत विचार। वाल्मीकि सद्भावना मेला समिति व जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को वाल्मीकि जयंती समारोह पूरे उत्साह, श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जाटवपुरा में वाल्मीकि मेला आयोजित किया गया। संगीतमय रामायण पाठ के स्वर दर्शकों को लुभाते रहे। सुबह वाल्मीकि आश्रम के महंत बाबा हरनाम दास ने …
बरेली, अमृत विचार। वाल्मीकि सद्भावना मेला समिति व जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को वाल्मीकि जयंती समारोह पूरे उत्साह, श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जाटवपुरा में वाल्मीकि मेला आयोजित किया गया। संगीतमय रामायण पाठ के स्वर दर्शकों को लुभाते रहे। सुबह वाल्मीकि आश्रम के महंत बाबा हरनाम दास ने हवन-पूजन के साथ अनुष्ठान किया।
दोपहर में वाल्मीकि रामायण का संगीतमय पाठ, नव ज्योति, नृत्य नाट्य हरजीत कौर की टीम ने किया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से रामायण के स्वरूपों को जीवंत कर दिया। वाल्मीकि, राम, लक्ष्मण, सीता व लव-कुश, निषाद राज और शबरी के चरित्र व स्वरूप को देख दर्शक भाव विभोर हो गए। रामायण पाठ का शुभारंभ नगर विधायक डा. अरुण कुमार ने किया। शाम को 5000 दीपों का का दृश्य से दीपवाली होने का एहसास हो रहा था।
दीप प्रज्ज्वलित होते ही मेला परिसर का विहंगम दृश्य देखते ही बनता था। दीपदान कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, जिलाधिकारी नीतीश कुमार , मेयर डा. उमेश गौतम , विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल , भाजपा के महा नगर अध्यक्ष डा. केएम. अरोड़ा , गुलशन आनंद , अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह ,नगर मजिस्ट्रेट मदन लाल , क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी,कार्यक्रम नोडल अधिकारी ब्रजलाल सिंह, मेला समिति के अध्यक्ष मनोज थपलियाल , आकाश पुष्कर , सुनील दत्त , मीडिया प्रभारी योगेश वंटी अरविंद वाल्मीकि, आदि मौजूद रहे।
कभी न हिले वो बुनियाद चाहिए, मेरा वतन हमेशा ही आबाद चाहिए
वाल्मीकि सद्भावना मेला समिति और जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम खास अंदाज में आयोजित करने के लिए पहले से ही तैयारी कर चुका था। इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों के काव्य पाठ को दर्शकों ने खूब सराहा। कवि रोहित राकेश के संयोजन में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ रुचि शुक्ला ने सरस्वती वंदना से किया। प्रेक्षा सक्सेना ने काव्य पाठ करते हुए कहा कि कर खुद को बुलंद इतना कि तुझ में तू मिल जाए,नहीं तू किसी पर आधारित है तू आज की नारी है। महिलाओं के भीतर जोश भरने वाले काव्य पाठ पढ़ते सभी कर्तल ध्वनि से स्वागत किया। कवि सम्मेलन का संचालन करते हुए रोहित राकेश ने कहा कभी न हिले वो बुनियाद चाहिए।
वाल्मीकि चौक किया प्रतिमा पर माल्यार्पण
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने वाल्मीकि चौक पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और नगर विधायक डा. अरुण कुमार कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार, जिलाध्यक्ष विजय कुमार,राजेन्द्र समदर्शी, सुरेश शिंदे, वेद प्रकाश, गुरु प्रसाद, रानू, कमल, कौशल,तरुण, राजकुमार,कमलेश, मानू, श्यामसुंदर, हरीश काका, राजा बाबू आदि मौजूद रहे।