मंगेश यादव एनकाउंटर पर अखिलेश ने कहा- उसकी जाति देखकर जान ले ली, बोले ओपी राजभर- क्या UP सरकार वहां डकैती डालने गई थी...

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। सपा प्रमुख अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर सराफा लूटकांड के आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए कहा कि उसकी जाति देखकर जान ले ली। सपा प्रमुख के इस बयान पर सियासत बयानबाजी तेज हो गई है। अखिलेश यादव के इस बयान पर सुभासपा प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया। ओपी राजभर ने कहा कि अगर कोई गोली चलाएगा तो पुलिस उसे माला नहीं पहनाएगी। 

ओपी राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "क्या उत्तर प्रदेश सरकार वहां डकैती डालने गई थी। उस गिरोह में वो था ना। जब पुलिस उसे पकड़ने गई तो उसने फायर किया। अब वो फायरिंग करेगा तो पुलिस उसे माला पहनाए या गोली चलाएगी। अपनी सुरक्षा में पुलिस क्या करेगी? माला लेकर रखे ताकि जब अपराधी गोली चलाएं तो कहे कि गोली मत चलाओ हम माला पहनाने आ रहे हैं।" 

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार

राजभर ने कहा कि "जब वो गोली चला रहा था तो इधर से गोली चली, अब इसमें जाति चीरकर तो गोली नहीं लगी। चार बजे सुबह भागने का क्या मतलब है। क्यों भाग रहा था। जब आपको पता था कि ये हमारी बिरादरी का है उसे मार दिया जाएगा तो उसे सरेंडर करवा देना चाहिए। सजातीय मारा गया है तो फिर उसे सरेंडर करवा देना था।"  फर्जी एनकाउंटर पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में नकली एनकाउंटर हुए होंगे इसलिए वो ऐसा कह रहे हैं। 

आपको बता दें कि सपा अध्यक्ष ने सुल्तानपुर में ज्वैलर से हुई लूट के आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर के नकली बताया था। उन्होंने कहा कि जब घटना के मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया था तो उससे पूछताछ कर बरामदगी की जा सकती थी। उन्होंने कहा कि मंगेश को उसकी जाति देखकर जान ले ली गई। 

ये भी पढ़ें- हरदोई: पुलिसिंग की नब्ज टटोलने आधी रात में सड़क पर उतरे एसपी, गाड़ियों की तलाशी ली

संबंधित समाचार