कासगंज: मुख्यालय के संपर्क मार्ग पर दौडे़ंगी रोडवेज की बसें, सात नए मार्गों का चयन

पहले ही भेजा जा चुका है प्रस्ताव, जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद

कासगंज: मुख्यालय के संपर्क मार्ग पर दौडे़ंगी रोडवेज की बसें, सात नए मार्गों का चयन

कासगंज, अमृत विचार। परिवहन निगम कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों तक रोडवेज की सुविधा देने की पहल कर रहा है। जिसके लिए सात नए मार्गों का चयन किया गया है। जिन पर शीघ्र रोडवेज की बसें दौड़ेंगी। जिससे एक दर्जन से अधिक कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को रोडवेज की बसों में यात्रा करने को मिलेगा। इसके लिए पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। 

कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शहरों तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। जिससे उन्हें खासी परेशानी होती हैं। डग्गामार वाहनों का कोई समय निर्धारित नहीं होता है और क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाया जाता है, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। जनपद के पिवारी, मोहनी, भूपालगढ़ी, बरबारा, सैलई, बरौदा, अमांपुर, मगथरा, मोहनपुरा सहित अन्य कस्बा और ग्रामीणों को रोडवेज बसों की सुविधा मिलने वाली है। जिनके मार्गों का निर्धारण किया गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ओम प्रकाश ने बताया कि सात मार्गों के प्रस्ताव निगम के कार्यालय भेजे गए हैं। इन मार्गों पर रोडवेज के द्वारा अनुबंधित बसों के चलाए जाने की योजना है। जैसे ही निगम से अनुबंधित बसें मिलेंगी निर्धारित मार्गों पर बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।जल्द ही यात्रियों को सुविधाए मिलेंगी। 

तीन बसें 38 सीटर होंगी
निर्धारित मार्गों में चार मार्ग ऐसे हैं जो संकरे हैं। उन पर बड़ी बसें नहीं दौड़ सकती। जिसके चलते रोडवेज ने संकरे 4 मार्गों पर 26 सीटर बसें संचालित करने का प्रस्ताव भेजा था। जबकि शेष तीन मार्गों पर 38 सीटर बसों का संचालन किया जाएगा।

ताजा समाचार

PM Modi US Visit : डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते मुझसे मिलेंगे, वे शानदार इंसान हैं
बाराबंकी में भाजपा विधायक के सामने महंत पर जानलेवा हमला! मंदिर नें लगे पेड़ों को कटवाने का कर रहे थे विरोध
बहराइच: बिना कारण मानदेय रोक रहे डीपीओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
रामपुर : किशोरी का अपहरण, तीन लोगों के खिलाफ पर रिपोर्ट दर्ज...पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
भुवनेश्वर: सैन्य अधिकारी और उनकी महिला मित्र पर ‘‘हमला’’ करने के आरोप में पांच पुलिसकर्मी निलंबित
मुरादाबाद : प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन