कासगंज: रोडवेज ने दी यात्रियों को सहूलियत, आसान होगा सफर

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

कासगंज बिसौली मार्ग पर एक ओर बस सेवा की गई शुरु

कासगंज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम यात्रियों को बेहतर सुविधाए देने का प्रयास कर रहा है। अब कासगंज बिसौली मार्ग पर एक ओर बस सेवा शुरु की गई है। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पडे़गा। 

बिसौली-कासगंज मार्ग पर लंबे समय से यातायात की समस्या झेलने के बाद जनता के लिए खुशी की खबर है। कासगंज डिपो ने अपनी दूसरी बस सेवा बिल्सी, बिसौली, चंदौसी वाया मुरादाबाद के लिए शुरू कर दी है। इस बस के संचालन से क्षेत्र की जनता को काफी राहत मिलेगी। कासगंज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि कासगंज से मुरादाबाद के लिए दूसरी बस सेवा कासगंज से सुबह साढ़े आठ बजे चलेगी, जो करीब दस बजे बिल्सी पहुंचेगी। इसके बाद बिसौली पौने 11 बजे, सवा 11 चंदौसी, साढ़े 12 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। करीब आठ घंटे ठहर कर यह बस मुरादाबाद से एक बजे चलकर बिल्सी करीब सवा चार बजे पहुंचेगी। इसके बाद कासगंज छह बजे शाम को पहुंचेगी। 

अभी कस्बों को जोड़ने की जरूरत
वैसे तो कस्बों से जोड़ा जा चुका है, लेकिन अभी यातायात व्यवस्था कस्बाई क्षेत्रों में पूरी तरह बेहतर नहीं है, तभी तो मुख्यालय पर पहुंचने वाले फरियादियों और यात्रियों को समस्याओं का सामना करना होता है। कार्य दिवस में न्यायालय पहुंचने वाले तमाम अधिकारी भी परेशान दिखाई देते हैं।

कब मिलेगा तीर्थ को मुकाम
उत्तर भारत की प्रसिद्ध तीर्थ नगरी सोरों के रोड़वेज बस स्टैंड का बुरा हाल है। यहां श्रद्धालुओ के लिए बेहतर सुविधाए नहीं मिल पा रही है। राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालु भटकते रहते हैं।

संबंधित समाचार