लखीमपुर खीरी:पैगंबर-ए-इस्लाम पर विवादित टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय में आक्रोश

विवादित टिप्पणी पर भड़के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी:पैगंबर-ए-इस्लाम पर विवादित टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय में आक्रोश

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। पैगबंर-ए-इस्लाम के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने से आक्रोशित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गुरुवार को शहर के विलोबी मैदान में धरना-प्रदर्शन किया और आरोपी रामगिरी महाराज को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। 
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के बैनर तले बड़ी संख्या में मुस्लिम सुदाय के लोग विलोबी मैदान में एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन कर रामगिरी महाराज द्वारा पैगंबर पर की गई विवादित टिप्पणी पर विरोध दर्ज कराया और आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम सदर अवनीश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अवनीश सिंह को सौंपा। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल रहे