हज पर जाने की तमन्ना है तो भरें फॉर्म...2025 के लिए आवेदन शुरू 

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज के आवेदन का शेड्यूल जारी किया

हज पर जाने की तमन्ना है तो भरें फॉर्म...2025 के लिए आवेदन शुरू 

अमृत विचार : इस्लाम ने मुसलमानों पर जो पांच फर्ज तय किए हैं। हज उनमें से एक है। कलमा पढ़ा और नमाज के पाबंद हैं। रोजा रखते हैं। अपने माल (संपत्ति) की जकात भी अदा कर रहे हैं। अब हज करके, अपना 5 वां फर्ज पूरा करने की तमन्ना है, तो फिर तैयार हो जाइए। अगले साल 2025 के हज की आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की संस्था, हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज के आवेदन का शेड्यूल जारी कर दिया है। 

हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ लियाकत अली आफाकी के हवाले से आजमीन-ए-हज के लिए आवेदन का शेड्यूल जारी हुआ है। इसके मुताबिक, 13 अगस्त 2024 से 9 सितंबर 2024 तक हज के फॉर्म भरे जाएंगे। मदीना मुनव्वरा और गुंबद-ए-खजरा की सुनहरी जालियों के दीदार की हसरत रखने वाले हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर 13 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं। मोबाइल से भी हज का फॉर्म भरा जा सकता है। अपने एंड्रॉयड फोन में हज सुविधा का एप डाउनलोड कीजिए। एप पर हज की गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़कर अपना या अपने परिवार के लोगों का, जो भी हज पर जाने की तैयारी कर रहे हैं-उनका फॉर्म भरें। हज, इस्लाम के 5 फर्जों में से एक होने के कारण दुनियाभर के लाखों मुसलमान हर साल सऊदी अरब पहुंचते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2024 में करीब 1.5 मीलियन लोगों ने हज किया था। इसमें भारतीय हाजियों की संख्या कोई 1.75 लाख के आसपास थी। पिछले साल हज के दरम्यान प्रचंड गर्मी के कारण लगभग 1300 हाजियों की मौत हो गई थी। इसमें 98 हाजी भारत के थे।

आवेदन के ये हैं नियम
हज आवेदकों के लिए जरूरी है कि उनके पास पासपोर्ट होना जरूरी है। जिनके पास पहले से पासपोर्ट है तो उसकी वैद्यता यानी वैलिडिटी 15 जनवरी 2026 तक होनी चाहिए। तभी उनका आवेदन स्वीकार होगा। हज के नियमों भी इस बार कुछ बदलाव हुआ है और 65 साल से अधिक उम्र के लोग अपने साथ एक अटेंडेंट ले जा सकते हैं। 

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया