Rampur News : हाथों में तिरंगा, भारत माता के जयकारे...भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Rampur News : हाथों में तिरंगा, भारत माता के जयकारे...भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

शहर में निकली तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई।

रामपुर, अमृत विचार। भाजपाइयों ने सोमवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें सबसे आगे ट्रैक्टरों का काफिला और उसके पीछे-पीछे बाइक सवार थे। तिरंगा यात्रा में युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा  की शुरूआत आदर्श कॉलोनी रामलीला ग्राउंड सिविल लाइंस से हुई।

तिरंगा यात्रा शाहबाद गेट, माला टॉकीज, गांधी समाधि, स्टार चौराहा होते हुए आंबेडकर पार्क पहुंची। यहां तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इसमें सबसे आगे ट्रैक्टरों का काफिला चला। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी बाइक पर सवार थे। सभी के हाथों में तिरंगे झंडे लहरा रहे थे। सभी भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा, जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, सूर्य प्रकाश पाल, नगर विधायक आकाश सक्सेना, बैंक अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, अभय गुप्ता, जोगेश अरोड़ा कुक्कू आदि शामिल रहे।

rmp

राष्ट्र का गौरव है तिरंगा, शान से हर घर लहराएगा : आकाश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा नगर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आएगा। इसके लिए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने घर-घर जाकर लोगों को तिरंगे झंडे वितरित किए। उन्होंने कहा कि तिरंगा राष्ट्र का गौरव है। हर घर पर तिरंगा झंडा शान से लहराएगा। देश भर में स्वतंत्रता दिवस की धूम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि इस बार भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शहर विधायक ने मंगलवार को सर्राफा बाजार में लोगों को तिरंगे झंडे वितरित किए। उन्होंने तिरंगे झंडों को अपने सामने दुकानों व घरों पर लगवाया। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना का संचार करेगा। 

ये भी पढ़ें : रामपुर : घर में सो रही महिला को दबोचा, फाड़ दिए कपड़े...सामूहिक दुष्कर्म का किया प्रयास