13 अगस्त का इतिहास: आज ही के दिन भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने भरी थी पहली उड़ान

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1598: फ्रांस के शासक हेनरी चतुर्थ ने नांत का प्रख्यात आदेश जारी किया। इस आदेश के आधार पर प्रोटेस्टेन्ट ईसाइयों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता दी गई। 
1642: डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया। 
1645: स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। 
1784: भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश। 
1814: दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हॉलैंड के बीच समझौता। 
1892: अमेरिकी समाचार पत्र एफ्रो अमेरिकन का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू। 
1898: जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलिपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया। 
1902: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।
 1913: इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया। 
1951: भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी। 
1956: लोकसभा में राष्ट्रीय राजमार्ग विधेयक पारित। 
1960: अफ्रीका फ्रांस के कब्जे से स्वतंत्र हुआ। 
1993: वाशिंगटन में इजरायल एवं फलस्तीन के बीच शांति समझौता। 
1993: थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोगों की मौत। 
1994: अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति। 
1999: लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक आमार मऐबेला (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया। 
2008: विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहाँ की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया। 
2008: भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर (एमबीआरएल) हथियार प्रणाली पिनाक का सफल परीक्षण किया।
2015: इराक की राजधानी बगदाद में बम विस्फोट में 78 लोगों की मौत, 215 लोग घायल हुए 
2018: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख नेता सोमनाथ चटर्जी का निधन।