हल्द्वानी: आधी रात को कुमाऊं में 1050 पुलिस कर्मी इधर से उधर

Amrit Vichar Network
Published By Bhupesh Kanaujia
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं में दुर्गम एवं सुगम में सेवा पूरी कर चुके पुलिस कर्मियों की तैनाती में बुधवार आधी रात को फेरबदल किया गया है। डीआईजी डॉ योगेंद्र सिंह रावत की ओर से 1050 पुलिस कर्मियों के तबादले कर दिए गए हैं। 

जिसमें निरीक्षक से कांस्टेबल तक सभी शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार 15 निरीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया गया है। जिसमें आठ को पहाड़ से मैदान, पांच को मैदान से पहाड़ और दो पहाड़ से पहाड़ स्थानांतरित हुए है। 29 उपनिरीक्षकों में 17 को पहाड़ से मैदान, 10 को मैदान से पहाड़ और दो को पहाड़ से पहाड़ भेजा गया है। 

50 एएसआई में 24 को पहाड़ से मैदान और 26 को मैदान से पहाड़ भेजा है। नागरिक पुलिस के 299 हेड कांस्टेबल में 167 को पहाड़ से मैदान, 132 को मैदान से पहाड़ स्थानांतरित किये गए है। सशस्त्रत्त् पुलिस के 196 हेड कांस्टेबल स्थानांतरित किये गए है। जिसमें 98 को पहाड़ से मैदान और 98 को मैदान से पहाड़ भेजा गया है। नागरिक पुलिस के 461 में से 206 पहाड़ से मैदान और 255 मैदान से पहाड़ भेजे गए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अटल जयंती पर PM मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’: योगी ने तैयारियों की समीक्षा, 2 लाख लोगों की भीड़ के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश
25 दिसंबर को लखनऊ में मोदी का मेगा शो: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लोकार्पण पर जुटेंगे लाखों लोग, अटल जयंती बनेगी भव्य जनसंपर्क अभियान
मदरसा फर्जी नियुक्ति कांड: पुलिस दे रही आरोपियों की तलाश में दबिश, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रडार पर
लखनऊ, कन्नौज, इटावा और वाराणसी में मिलिट्री स्कूल खोले जाने चाहिए : अखिलेश यादव
वाराणसी रेंज में पहली बार शुरू हुई व्हाट्सएप ‘बॉट’ सेवा, अब गुमनाम तरीके से दें अपराध की खबर