UP NEWS: जाम से बचना हो तो कल विधानसभा मार्ग से रहे दूर, द्वितीय सत्र शुरू होने से लगा डायवर्जन

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: विधान मंडल का द्वितीय सत्र 29 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। प्रदेश सरकार मानसून सत्र में 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार प्रयागराज कुंभ की तैयारियों के लिए भी बजट आवंटित करेगी और अन्य विभागों की जरूरी परियोजनाओं के लिए भी अनुपूरक बजट में प्रावधान किया जाएगा। वित्त विभाग की ओर से बजट के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

डीसीपी ट्रैफिक सलमान ताज पाटिल ने बताया सत्र के समापन तक विधानसभा मार्ग व आसपास के प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किये गये हैं। किसी व्यक्ति को कोई समस्या होने पर ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

इन रास्तों से आवाजाही रहेगी बंद

- बंदरियाबाग चौराहे से राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की तरफ।

- डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की तरफ।

- रॉयल होटल चौराहे से लेकर विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की तरफ।

- संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की ओर से आने वाले रोडवेज, सिटी बसें सिकन्दर बाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की तरफ।

- केकेसी तिराहे से चारबाग की ओर से आने वाले रोडवेज, सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की तरफ।

- गोमतीनगर की ओर से आने वाले रोडवेज, सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की तरफ।

- सिकन्दरबाग चौराहे से हजरतगंज तक, विधानसभा की ओर से हजरतगंज चौराहा की तरफ।

- परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहे से लेकर हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की तरफ।

- डीएसओ चौराहा से सिसेण्डी तिराहा  और रॉयल होटल चौराहे की तरफ।

इन वैकल्पिक रास्तों से करें आवाजाही

- लालबत्ती चौराहा, कैण्ट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा से होकर।

- पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर।

- कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील या बर्लिंग्टन चौराहा और सदर ओवरब्रिज, कैण्ट होकर।

- बैकुंठ धाम, 1090 चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होकर।

- लोको चौराहा, कैंट या बर्लिग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर।

- बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग और 1090 चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर।

- सिकन्दरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, 1090 चौराहा या चिरैयाझील होकर।

- कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, 1090 चौराहा होकर गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा से कैण्ट होकर।

- हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहे से बर्लिग्टन चौराहा, कैण्ट होकर।

यह भी पढ़ेः क्रिकेट लीग के लिए लखनऊ में क्रिकेटरों की होगी नीलामी, पीयूष चावला और भुवी पर सभी की निगाहें, 171 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

संबंधित समाचार