रामपुर: आजम खां के जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति पर गृह मंत्रालय की टीम ने लिया कब्जा

रामपुर: आजम खां के जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति पर गृह मंत्रालय की टीम ने लिया कब्जा
मोहम्मद अली जौहर जौहर विश्वविद्यालय में मौजूद अधिकारी

रामपुर, अमृत विचार। गुरुवार को लखनऊ से आई टीम ने पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां के मोहम्मद अली जौहर विश्व विद्यालय पहुंचकर शत्रु संपत्ति को कब्जे में ले लिया। उसके बाद शत्रु संपत्ति को चिन्हित करने के बाद मजदूरों से खंभे लगवाने के बाद जमीन में तार बंधवाए। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा। जौहर विश्व विद्यालय में करीब 13.8  हेक्टेयर शत्रु संपत्ति है। हाईकोर्ट के आदेश पर शत्रु संपत्ति को गृह मंत्रालय की टीम शत्रु संपत्ति को कब्जे में लेने की कार्रवाई कर रही है। 

IMG-20240725-WA0110
शत्रु संपत्ति के कागज देखती लखनऊ से आई राजस्व टीम।

 

सपा सरकार में रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने वर्ष 2006 में तहसील सदर स्थित आलियागंज में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना का काम शुरू किया था। विश्व विद्यालय  को काफी बड़ी जगह में बनवाया गया था। उसमें कई प्रकार के कोर्स भी चल रहे हैं। जिसमें  युवा और युवतियां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं,लेकिन सपा सरकार जाने के बाद सूबे में आई  भाजपा सरकार ने आजम खां की घेराबंदी करना शुरू कर दिया था।

आजम खां ने जौहर विश्व विद्यालय में निर्माण के दौरान शत्रु संपत्ति को भी मिला लिया था, जोकि करीब 13.8  हेक्टेयर जमीन है। उसके बाद उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कराए जाने पर मामला सही पाया गया था। जिसके बाद से इस मामले की जांच चल रही है। कुछ दिनों पहले भी लखनऊ से आई टीम ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर जमीन को चिहिन्त करके वहां पर पिलर लगवाकर तारबंदी करा दी थी।

IMG-20240725-WA0111
पिलर लगाते मजदूर।

 

हालांकि बाद में आजम खां के अधिवक्ताओं द्वारा इस जमीन पर कुछ समय के लिए  स्टे मिल गया था। उसके बाद उन पिलर को हटा लिया गया था। स्टे का समय पूरा हो जाने के बाद गुरुवार को फिर से गृह मंत्रालय की शत्रु संपत्ति के अभिरक्षक प्रशांत सैनी स्थनीय प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार गौरव विश्वनोई और राजस्व टीम को लेकर  जौहर विश्व विद्यालय पहुंचे।उसके बाद शत्रु संपत्ति को चिहिन्त करने के बाद उनमे पिलर लगवाए और उसके बाद तारबंदी कराई जा रही है। 

jj

छावनी में तब्दील हुआ जौहर विश्वविद्यालय
लखनऊ से शत्रु संपत्ति की टीम जौहर विवि भी पहुंच गई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा। ताकि कोई भी  अंदर घुसकर किसी प्रकार का कोई बवाल नहीं कर सके। गुरुवार दोपहर को लखनऊ से एक टीम शत्रु संपत्ति का सर्वे करने के जौहर विवि पहुंच गई। उसके बाद जानकारी मिलते ही अजीमनगर थाने की फोर्स और पुलिस लाइन से महिला सिपाही सहित काफी पुलिस कर्मियों को भेजा गया। उसके बाद पूरा जौहर विवि  छावनी में तब्दील हो गया। शाम तक नपाई का काम चलता रहा इसके बाद पिलर लगवाने शुरू किए गए और तारबंदी कराई जा रही है।

IMG-20240725-WA0108
जौहर विवि में मौजूद पुलिस फोर्स।

 

सीतापुर जेल में सजा काट रहे आजम खां 
आजम खां की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सपा नेता आजम खां  और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां जेल में सजा काट रहे हैं जबकि यहां पर जौहर विवि में लखनऊ से टीम आकर शत्रु संपत्ति पर कब्जा ले रही है। आजम खां की मुसीबतें कम होने के बजाए लगातार बढ़ती जा रही है। काफी पुलिस फोर्स को देखकर छात्र-छात्राएं भी सहम गए थे।  गेट पर आने जाने वाले लोगों से पुलिस पूछताछ करती रही।

शत्रु संपत्ति की पहले भी हो चुकी थी तारबंदी
राजस्व विभाग की टीम ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हटवाई थी जौहर विवि में कंटीले तारों की बाड़ 28 जुलाई 2022 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने जौहर विश्वविद्यालय स्थित शत्रु संपत्ति से कंटीले तारों को हटवाया था।  जौहर विश्वविद्यालय में गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम ने जिमनेजियम समेत सुरक्षा अधिकारी के बंग्ले पर लगी सील हटाकर इमारतों के द्वार खोल दिए थे और शत्रु संपत्ति पर की गई कंटीले तारों के बाड़े को हटवा दिया था। हाईकोर्ट के आदेश पर 10 मई 2022 को जौहर यूनिवर्सिटी स्थित शत्रु संपत्ति के 13.82  हेक्टेयर रकबे के चारों ओर करीब 150 कंक्रीट के पिलर लगवाकर कंटील तारों की बाड़ लगवा दी गई थी।

लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने 22 जुलाई 2022 को आदेश दिए कि जौहर विश्वविद्यालय में इमारतों की सील खुलवाने के साथ ही कंटीले तारों को भी हटवाया जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 28 जुलाई की दोपहर जौहर विश्वविद्यालय स्थित शत्रु संपत्ति में बनी दो इमारतों में जिमनेजियम और सुरक्षा अधिकारी के बंग्ले पर लगी सील राजस्व विभाग की टीम ने हटाकर इमारतों के द्वार खोल दिए थे। 29 जुलाई को राजस्व विभाग की टीम ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर शत्रु संपत्ति पर की गई कंटीले तारों की बाड़ को हटाए जाने का कार्य शुरू कर दिया था। हाईकोर्ट के आदेश पर 25 जुलाई को एक बार फिर पिलर लगवाकर तारबंदी कराई जा रही है। 

IMG-20240725-WA0107

हाईकोर्ट के आदेश पर शत्रु संपत्ति को कब्जे में लेने की हो रही कार्रवाई 
जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सींगनखेड़ा में जहां पर जौहर यूनिवर्सिटी का निर्माण हुआ है। 13.8 हेक्टेयर भूमि थी जो शत्रु संपत्ति 2006 में जिसके विजिटिंग आर्डर हुए थे। गृह मंत्रालय का एक विभाग है भारतीय शत्रु संपत्ति अभिरक्षक जिसके पक्ष में यह आर्डर हुए थे। 9 अप्रैल 2024 में हाईकोर्ट के आदेश हुए थे इसका चिन्हाकन कर इसको अपनी अभिरक्षा में लेना था। इसी के तहत गुरुवार को 13.8 हेक्टेयर भूमि को जौहर यूनिवर्सिटी में जो 47 गाटे में पिलर लगाकर कब्जे में लिया जा रहा है। जो भी संपत्ति परि संपत्ति बनाई है वह विभाग को हस्तांतरित होगी।

शत्रु संपत्ति की पैमाइश हो गई है और पिलर लगाने का काम हो रहा है। यह लगभग एक लाख 30 हजार स्कवायर मीटर भूमि बैठती है। इसके राजस्व विभाग की टीम और गृह मंत्रालय के शत्रु संपत्ति विभाग के अभिरक्षक अधिकारी मौके पर कार्रवाई करा रहे हैं। शत्रु संपत्ति का प्रारम्भिक दौर में गलत तरीके से ग्राम समाज की भूमि से एक्सचेंज कराया था। वर्ष 2006 में इसमें केस लड़ा गया तो सरकार के पक्ष में ही आर्डर हुआ था। उसके बाद यह केस हाईकोर्ट में चलता रहा, 9 अप्रैल 2024 के आर्डर के तहत यह कार्रवाई हो रही है।    

ये भी पढ़ें- रामपुर: पति कर रहा दूसरी शादी...महिला ने मांगे जेवर तो सास ने रिश्तेदारों से पिटवाया