Kanpur में प्रेमी युगल फंदे पर लटके मिले: प्रेमिका का शव नोच रहे थे कुत्ते, 13 साल से प्रेम-संबंध, महिला की हो चुकी शादी

कानपुर में प्रेमी युगल के शव फंदे पर लटके मिले

Kanpur में प्रेमी युगल फंदे पर लटके मिले: प्रेमिका का शव नोच रहे थे कुत्ते, 13 साल से प्रेम-संबंध, महिला की हो चुकी शादी

कानपुर, अमृत विचार। बिधनू खड़ेसर चौकी क्षेत्र के एक गांव के बाहर शमशान घाट के पास मंगलवार सुबह दो प्रेमी युगलों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव जहां पेड़ से फंदे पर लटका मिला तो वहीं महिला का शव पेड़ के नीचे खेत पर क्षत-विक्षत पड़ा मिला। 

महिला के शव को नोच रहे कुत्तों का झुंड देखकर पास पहुंचे ग्रामीणों को जानकारी हुई। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच करीब 13 साल से प्रेम प्रसंग था। आठ साल पहले महिला की शादी अकबरपुर के एक गांव में हुई थी। कुछ दिन पहले महिला मायके आई हुई थी। फाेरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल कर रही है। 

गांव की 28 वर्षीय महिला का विवाह वर्ष 2016 में अकबरपुर क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। महिला के शादी से पहले गांव के 25 वर्षीय सोनू यादव से प्रेम प्रसंग थे। जिसका दोनों के परिजन विरोध करते थे। शादी से पहले महिला के पिता ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराकर सोनू को जेल भी भिजवा चुका है।

इसी दौरान उन्होंने बेटी की शादी कर दी थी। जेल से वापस आने के बाद फिर से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गए थे। कुछ दिन पहले महिला ससुराल से वापस आई थी। तीन दिन पहले दोनों अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजन दोनों की आसपास तलाश करने के साथ एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। 

मंगलवार सुबह गांव के बाहर रिंद के किनारे स्थित श्मशान घाट के पास एक शीशम के पेड़ के नीच खेत पर कुछ कुत्तों का झुंड महिला के शव को खींच रहा था। तभी कुछ ग्रामीण देखकर पास गए। जहां देखा कि पेड़ की डाल से गमछे के फंदे पर सोनू का शव लटक रहा है। वहीं महिला के चेहरे को कुत्तों ने नोंच कर क्षतविक्षत कर दिया था। 

ग्रामीणों की सूचना पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। फाेरेंसिक टीम संग पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर कर साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की मौत की स्थित स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur में महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा जो काम न करें उसे तुरंत हटाइये, यह Nagar Nigam है कोई कूड़ाघर नहीं

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें