आज का राशिफल। 14 जुलाई, 2024

आज का राशिफल। 14 जुलाई, 2024

मेष

आज कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से कार्य संचालन करना शुभ रहेगा। साझेदारी के रूप में व्यापार करने के योग बन सकते हैं। आजीविका क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अपने सहयोगियों के साथ तालमेल युक्त व्यवहार करने से नई आशा की किरण जागेगी।

वृष

आज नौकरी करने वाले लोगों को उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। दूसरों के द्वारा परेशानियां बढ़ सकती हैं। व्यवसाय क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपने व्यवहार में अधिक सकारात्मकता लाने की कोशिश करनी चाहिए।

मिथुन

आज बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति प्राप्त होगी। रोजगार की तलाश पूरी होगी। विद्यार्थी वर्ग को विद्या अध्ययन से संबंधित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। 

कर्क

आज सरकारी नौकरी में संलग्न लोगों को पदोन्नति मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। उच्च अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। नए मित्र बनेंगे। व्यवसाय करने वाले लोगों को समयबद्ध तरीके से कार्य करने से सफलता प्राप्त होगी।

सिंह

आज कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता प्राप्त होगी। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। संतान की ओर से अपेक्षित सुख सहयोग प्राप्त होगा। नवीन उद्योग अथवा व्यापार शुरू करने की योजना सफल होगी।

कन्या

आज आपको धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। रोजगार की तलाश पूरी होगी। कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है।

तुला

आज व्यापार में अपनी सूझबूझ से कोई बड़ी सफलता हासिल करेंगे। बौद्धिक कार्यों में लोगों को सरकार से लाभ प्राप्त होगा। खेल, प्रतियोगिता में आपको कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। परिवार में आपके निर्णय की सराहना होगी।

वृश्चिक

आज नौकरी में अधीनस्थ व उच्च अधिकारियों से तालमेल अच्छा रहेगा। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। बौद्धिक कार्य को अपने सहयोगियों से विशेष सहयोग के सानिध्य मिलेगा। समाज में आपके उज्ज्वल चरित्र के प्रशंसा चारों तरफ होगी। 

धनु

आज शत्रु गुप्त नीति से हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आप अपनी बुद्धि से परिश्रम से कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सफल होंगे। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा।

मकर

आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यर्थ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नीतिगत रूप से निर्णय लेने से लाभ की संभावनाएं रहेंगी। अपनी व्यक्तित्व समस्याओं के प्रति अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता रहेगी।

कुंभ

आज भूमि के कार्य में संलग्न लोगों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। अपनी कार्य योजना का विरोधियों के सामने खुलासा न करें। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के संकेत प्राप्त होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

मीन

आज नवीन व्यवसाय करने की कार्य योजना बनेगी। बनते-बनते कार्यों में बाधा आ सकती हैं। अतः सजगता पूर्वक कार्य करें। विरोधी पक्ष की गतिविधियों पर ध्यान रखें,वह हानि पहुंचा सकते हैं। सत्ता शासन में बैठे किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से घनिष्ठता बढ़ेगी।