टनकपुर: डंपर और कार में भिड़ंत पिथौरागढ़ के पांच लोग घायल

टनकपुर: डंपर और कार में भिड़ंत पिथौरागढ़ के पांच लोग घायल

टनकपुर, अमृत विचार। सोमवार सुबह करीब 8 बजे टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर फर्त्याल गार्डन के पास एक डंपर और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को चम्पावत जिला अस्पताल ले जाया गया।

सोमवार सुबह करीब 8 बजे चम्पावत से करीब 1 किमी दूर डीएफओ कार्यालय मोड़ के पास पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर जा रही कार संख्या यूके 04 यू 5859 और विपरीत दिशा से आ रहे डंपर वाहन संख्या यूके 04 सीसी 0317 में भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच कार सवार घायल हो गए।

चम्पावत  के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल ने आसपास लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचवाया। कार सवार खुशाल सिंह कन्याल (60) पुत्र चंचल कन्याल निवासी खटीमा के सिर और दीपा कन्याल (75) पति पुष्कर सिंह कन्याल निवासी हल्द्वानी के हाथों में काफी चोट आई है। चालक गजेंद्र कन्याल (45) पुत्र पुष्कर सिंह कन्याल, उनकी पत्नी पूजा कन्याल (32) निवासी हल्द्वानी और लीला कन्याल (57) पति खुशाल सिंह कन्याल चोटिल हुए हैं। मामले में किसी की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।