Kanpur News: हरिद्वार में बारिश से कानपुर की गंगा उफनाई...चार दिन में गंगा बैराज पर 32 सेमी. पानी चढ़ा

हरिद्वार में मूसलाधार बारिश की वजह से शहर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ा

Kanpur News: हरिद्वार में बारिश से कानपुर की गंगा उफनाई...चार दिन में गंगा बैराज पर 32 सेमी. पानी चढ़ा

कानपुर, अमृत विचार। हरिद्वार में मूसलाधार बारिश की वजह से शहर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले चार दिनों में गंगा बैराज पर 32 सेमी. पानी बढ़ गया है। वहीं, डाउन स्ट्रीम पर भी 10 सेमी. गंगा का पानी चढ़ा है। 

गंगा बैराज पंप पर तैनात गेज रीडर उत्तम पाल ने बताया कि 27 जून से लगातार पानी पीछे से बढ़ रहा है। 27 को 3950 क्यूसेक पानी हरिद्वार डैम से छोड़ा गया। इसके बाद निरंतर पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ रही है। 28 को 6098 क्यूसेक और 29 जून को 3882 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 

रविवार को सुबह के समय 13022 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा बैराज पर 27 जून को अप स्ट्रीम में 112.40 मीटर पानी दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को यह बढ़कर 112.72 मीटर हो गया है। डाउन स्ट्रीम में चार दिनों में 10 सेमी. पानी बढ़ गया है। 27 को 109.31 तो रविवार को डाउन स्ट्रीम में 109.41 सेमी. पानी दर्ज किया गया। 

30 जून को गंगा की हालत

अप स्ट्रीम में पानी         112.720मीटर
डाउन स्ट्रीम             109.410 मीटर
शुक्लागंज                 106.930 मीटर
हरिद्वार से छोड़ा गया पानी     13022 क्यूसेक
नरोरा से छोड़ा गया पानी    1727 क्यूसेक
कानपुर से छोड़ा गया पानी     1797 क्यूसेक 

ये भी पढ़ें- Kanpur News: गंगा का बढ़ा जलस्तर...कटरी में अलर्ट जारी, पुलिस ने सभी घाटों पर पिटवाई डुगडुगी