बरेली: युवाओं के लिए जल्द मिलेगा प्रोटीन से भरपूर 'एग शेक', वो भी कम दाम में खरीद पाएंगे आप

बरेली: युवाओं के लिए जल्द मिलेगा प्रोटीन से भरपूर 'एग शेक', वो भी कम दाम में खरीद पाएंगे आप

बरेली, अमृत विचार : केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) के वैज्ञानिकों द्वारा प्रोटीन रिच एग शेक तैयार करने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। परियोजना का नेतृत्व डॉ. जयदीप रोकड़े और उनकी टीम कर रही है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह एग शेक युवाओं में प्रोटीन की कमी को कम दाम में पूरा करेगा।

प्रधान वैज्ञानिक डॉ. जयदीप रोकड़े ने बताया कि यह एग शेक उच्च प्रोटीन सामग्री के कारण स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक होगा। इस शेक को विशेष रूप से उन लोगों के लिए तैयार किया जा रहा है, जो अपने आहार में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं।

सीएआरआई के वैज्ञानिकों का मानना है कि यह नवाचार न केवल स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा योगदान देगा, बल्कि किसानों को भी आर्थिक लाभ पहुंचाएगा। वर्तमान में इसकी मुख्य सामग्री पर काम किया जा रहा है। निदेशक डाॅ. एके तिवारी ने बताया कि एग शेक में प्रोटीन की मात्रा अधिक होने से यह जिम के शौकीन युवाओं के लिए विशेष डायट बन सकता है।

यह भी पढ़ें- बरेली: डॉ पंकज यादव साहित्य भूषण सम्मान से हुए सम्मानित