सुलतानपुर: घुमंतू महिलाओं ने हेडमास्टर की उड़ाई सोने की चेन, चलते वाहन में हुई घटना से लोगों में दहशत

सुलतानपुर: घुमंतू महिलाओं ने हेडमास्टर की उड़ाई सोने की चेन, चलते वाहन में हुई घटना से लोगों में दहशत

लंभुआ/सुलतानपुर,अमृत विचार। ई-रिक्शा पर बैठकर स्कूल से घर आ रही प्रधानाध्यापक के साथ रास्ते में टप्पेबाजी कर कुछ महिलाओं ने उनकी सोने की चेन गायब कर दी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की। लंभुआ नगर पंचायत के विवेक नगर वार्ड की सरोज सिंह विकासखंड क्षेत्र के नरायनपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात हैं।

 बुधवार को वह विद्यालय से ईरिक्शा पर बैठकर घर आ रही थीं। रिक्शे पर तीन महिलाएं एवं एक लड़की बैठी हुई थी। रास्ते में ब्लॉक रोड पर ई रिक्शा पहुंचा था तभी वह लड़की उल्टी करने का नाटक करने लगी।  प्रधानाध्यापिका अपने आप को कुछ असहज  महसूस की और लंभुआ में बरनवाल मेडिकल स्टोर के सामने ई रिक्शा से उतर गई। 

उतारने के बाद उन्होंने देखा कि उनके गले की चेन गायब थी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि ई-रिक्शा पर बैठी महिलाएं व लड़की ने ही उनकी सोने की चेन काटी है। सोने की चेन की कीमत लगभग एक लाख 25 हजार थी। कोतवाली प्रभारी अखंड देव मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढे़ं- लोकसभा अध्यक्ष का अंकुश सत्तापक्ष पर भी रहना चाहिए, निष्कासन जैसी कार्रवाई नहीं हो, अखिलेश ने ओम बिरला को दी बधाई

ताजा समाचार

हाथरस सत्संग हादसा: PM मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की बात, CM आवास पर शुरू हुई बैठक 
सीतापुर : नाबालिग पर कथावाचिका के साथ दुष्कर्म का आरोप,दो माह पुराना मामला 
Unnao: करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिजनों में मची चीख पुकार, अर्थिंग का तार पकड़ने से हुआ हादसा
बाराबंकी : बीते सालों आई बाढ़ के आधार पर तैयार करें कार्य योजनाएं- स्वतंत्र देव सिंह 
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, इस सत्र में सदन की 7 बैठकें 34 घंटे तक चलीं
हाथरस सत्संग हादसा: प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजन को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार