हिन्दू महासभा ने किया ''जय हिन्दू राष्ट्र'' बोलने पर बरेली सांसद गंगवार का समर्थन

हिन्दू महासभा ने किया ''जय हिन्दू राष्ट्र'' बोलने पर बरेली सांसद गंगवार का समर्थन

लखनऊ। संसद में शपथ लेने के बाद जय हिन्दू राष्ट्र बोलने वाले बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार का अखिल भारत हिन्दू महासभा ने समर्थन किया है। महासभा के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने बुधवार को कहा कि सांसद का यह उद्बबोधन देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की हिन्दू महासभा की परिकल्पना को प्रदर्शित करती है। वह दिन दूर नहीं जब भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाने के लिए संसद में प्रखर रूप से आवाज उठायी जायेगी।

त्रिवेदी ने कहा कि संसद में जय हिन्दू राष्ट्र बोलने वाले बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार से सबक लेकर संसद में बैठे सभी दलों के हिन्दू सांसदों को अपने दिलों में झांककर देखना चाहिए कि जय हिन्दू राष्ट्र बोलना गलत था या सही। उन्होंने कहा कि धार्मिक आधार पर पाकिस्तान बनने के बाद से ही भारत की संसद में जय हिन्दू राष्ट्र की गूंज होनी चाहिए थी। 

कांग्रेस की नीतियों का ही दुष्परिणाम है कि मुस्लिम समुदायों ने धार्मिक आधार पर पाकिस्तान के रूप में भारत का बंटवारा करवाया और आज मुस्लिम तुष्टिकरण और वोट बैंक के लालच में विपक्षी दलों के लोग संसद में बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार द्वारा जय हिन्दू राष्ट्र बोलने पर संविधान विरोधी बता रहे है।

यह भी पढ़ें:-शर्मनाक: CHC जा रही महिला को जबरन बाग में ले जाकर 7 लोगों ने किया गैंग रेप, पुलिस ने आरोपितों को पकड़ा