देहरादून: 6 माह की बच्ची और महिला का शव मिला, नहीं हो पा रही शिनाख्त...पुलिस के लिए एक नई चुनौती

देहरादून: 6 माह की बच्ची और महिला का शव मिला, नहीं हो पा रही शिनाख्त...पुलिस के लिए एक नई चुनौती

देहरादून, अमृत विचार। पटेलनगर के बड़ोवाला क्षेत्र में एक सूखे नाले में छह माह की बच्ची और एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। दोनों शव करीब तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं। दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या कर किसी ने शव यहां फेंके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर कमल कुमार लूंठी ने बताया कि बड़ोवाला क्षेत्र में पेट्रोल पंप से आगे सूखे नाले में एक लड़की और करीब छह माह के बच्चे का शव पड़ा मिला है। उनसे दुर्गन्ध आ रही है। माना जा रहा है कि शव 2-3 दिन पुराना हो सकता है। दोनों शवों को कब्जे में लिया गया है और इन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबि दोनों मां बेटी हो सकती हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा। बहरहाल इससे पूर्व भी कई लाशों की गुत्थी पुलिस नहीं सुलझा पाई है।

ताजा समाचार

Kanpur: मुख्यमंत्री का फर्जी प्रोटोकॉल अधिकारी भेजा गया जेल; सरकारी नौकरी का झांसा देकर लोगों से करता था ठगी
हाथरस में हुई भगदड़ पर बोले अखिलेश यादव- प्रशासनिक चूक से सबक नहीं लिया गया तो भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं और होंगी
Kanpur: फोरलेन निर्माण के लिए नितिन गडकरी से मिले अकबरपुर सांसद, जल्द मिल सकती कबरई हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण की मंजूरी
J&K: कुलगाम में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद 
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दो बसें अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, एक की मौत, 17 घायल
Kanpur: 26 लाख की टप्पेबाजी का मामला: 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले, फुटेज में कैद हुए दो शातिर, कई अन्य शहरों में भी हुईं ऐसी ही घटनाएं