लखनऊ में 40 डिग्री से कम हुआ पारा, कल हो सकती है बारिश

लखनऊ में 40 डिग्री से कम हुआ पारा, कल हो सकती है बारिश

लखनऊ, अमृत विचार: हवा थामने से शुक्रवार को शहर का तापमान बढ़ गया और तेज धूप ने भी लोगों को परेशान किया, लेकिन मौसम वैज्ञानिक ने एक दिन बाद यानी की 23 जून को बारिश होने की संभावना जताई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले तीन दिनों से लखनऊ का तापमान 40 डिग्री से कम ही है। 


मौसम अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के मुताबिक, शुक्रवार सुबह से हवाओं का रुख थम गया। इससे तापमान में वृद्धि हो गई। हवाओं की रफ्तार 15 किमी प्रति घंटे के आसपास रही। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और निचले क्षोभमंडल में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम पुरवा हवाओं के कारण मानसून आने की संभावना बढ़ गई है। इसे मध्य क्षेत्र में पहुंचने में एक दिन से अधिक का समय लग सकता है। लू चलना बंद हो गई है। लखनऊ में आज पूरे दिन मौसम साफ बना रहा।

लोगों को मिलेगी राहत 
वरिष्ठ मौसम विज्ञानिक एम दानिश के अनुसार लखनऊ और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में पुरवा का असर दिखेगा। 23 जून से इस हिस्से में तापमान में गिरावट होगी। लू चलेगी और लोगों को ठंडी हवाएं भी मिलेंगी। पश्चिमी यूपी में लू और तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। 


उरई प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां का दिन का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। कानपुर में दिन का पारा 42 डिग्री रहा। यहां रात का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक रहा, जो 29.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। प्रयागराज अधिकतम 42 और न्यूनतम 28.6 रहा। आगरा 41.5 और 27.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। बरेली का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

23 को हो सकती है बारिश 
मौसम विज्ञानिक के अनुसार लखनऊ में 23 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 23 जून से बारिश होने का असर होगा। वहीं 24 जून से लखनऊ में बादल छाएंगे। मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल आदि कुछ हिस्सों से होते हुए आगे बढ़े के साथ एमपी और झारखंड के कुछ हिस्से होते हुए आगे बढ़ रहा है। मानसून की 2-3 दिनों के दौरान पूर्वी यूपी में पहुंचने की संभावना है। 24 जून से पूर्वांचल के जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। पश्चिमी यूपी में 25 जून से बारिश का असर बढ़ेगा।

यह भी पढ़ेः पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा रिजल्ट जल्द जारी, एक लाख छात्रों ने छोड़ा एग्जाम

ताजा समाचार

किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार.. गरीबों व भटके लोगों के लिए फरिश्ता बने सिपाही अमित कुमार, मिल रही प्रशंसा
बरेली : एल्डिको प्रबंधन का झील पर कब्जा करने से इन्कार
UP News: कारीगरों और उद्यमियों को मिलेगा रेशम रत्न सम्मान, जल्द करें अप्लाई और जीते ग्रैंड अवार्ड
भोपाल क्राइम ब्रांच ने कानपुर से इनामी को किया गिरफ्तार...15 करोड़ की धोखाधड़ी की, फर्जी इनवाइस व बिल के सहारे किया खेल
Women's T20 World Cup : रन आउट के विवादास्पद फैसले पर बोलीं सोफी डिवाइन- इससे भारत की लय गड़बड़ाई 
Mahant Yeti Narsimhanand: महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रही भीड़ ने किया पथराव, 21 पुलिसकर्मी घायल