Kanpur: पूर्व कैबिनेट मंत्री बोले- कांग्रेस का गारंटी कार्ड झूठ का पुलिंदा, इंडिया गठबंधन ने भ्रम पैदा कर बढ़ाईं अपनी सीटें

Kanpur: पूर्व कैबिनेट मंत्री बोले- कांग्रेस का गारंटी कार्ड झूठ का पुलिंदा, इंडिया गठबंधन ने भ्रम पैदा कर बढ़ाईं अपनी सीटें

कानपुर, अमृत विचार। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने मंगलवार को शहर आकर कल्याणपुर और महाराजपुर विस. की समीक्षा की। सुरेश राणा ने भाजपा के पदाधिकारियों से पूछा कि चुनाव में कहां चूक हुई है? इसका अध्ययन जरूर करें। कहां हमारे वोट बढ़े और कहां कम रह गये इसका भी आंकलन कर जो सुधार किये जा सकते हैं उसकी रणनीति बना लें। 

सुरेश राणा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता जनता के बीच संविधान बदलने का भ्रम पैदा कर गलत नेरेटिव सेट करने में सफल रहे। जिसकी वजह से उनकी सीटें बढ़ीं और हमारी घट गईं। कांग्रेस पार्टी का गारंटी कार्ड झूठ का पुलिंदा हैं। जिसको जनता के सामने बेनकाब करना है। 

उत्तर के कार्यालय नवीन मार्केट में शाम 6 बजे जिला अध्यक्ष दीपू पांडे के नेतृत्व में अकबरपुर लोकसभा के अंतर्गत कल्याणपुर विधानसभा की समीक्षा बैठक की शुरुआत हुई। जिसमें पूर्व मंत्री सुरेश राणा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष उन्नाव राज किशोर रावत रहे। 

समीक्षा बैठक में उपस्थित विधानसभा मे रहने वाले जिला पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक एवं प्रभारी मंडल अध्यक्ष, प्रभारी, मंडल महामंत्री से एक-एक बिंदुवार चर्चा की गई। सभी से यह जानने की प्रयास किया गया कि भाजपा का वोट प्रतिशत कम कैसे हुआ, कहां चूक हुई, आगामी चुनाव में क्या और कैसे अच्छा कर सकते हैं। सभी चर्चा करने के बाद सुरेश राणा ने कहा कि कांग्रेस और सपा के लोगों ने मतदाताओं को भ्रमित किया कि संविधान खतरे में पड़ जाएगा और इन लोगों को 8500 देने का लालच देकर जनता को भ्रमित किया। 

देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनाने का कार्य जनता ने किया है और जहां भी कांग्रेस की सरकार हैं वहां पर महंगाई चरम पर है। हम कल्याणपुर के सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हैं कि गठबंधन के फरेबियों का फरेब जनता ने दूर किया। बैठक में जितेंद्र विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, आशा पाल, शिव बोधन मिश्रा, चंद्र मणि चौबे, दीपक सिंह चौहान, चंचल सिंह भदौरिया, जनक सिंह चौहान, रानी शुक्ला रहीं।

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं

पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र की महाराजपुर विधानसभा की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और नेता कार्यकर्ताओं के साथ दिली संबंध बनाएं। उनके सुख-दुख में सहभागी बनें। पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें। पार्टी कार्यकर्ता आगामी कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरार जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी आदि रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: भीषण गर्मी का प्रकोप जारी; लू से दरोगा और हेड कांस्टेबल समेत 44 की मौत, सैकड़ों चमगादड़ भी मरे