गोंडा: अग्नि पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने Video call पर जाना पीड़ितों का हाल

नवाबगंज के गैलनग्रंट गांव में आग से 6 लोगों की गृहस्थी जलकर राख, विधायक ने दी 21 हजार की त्वरित सहायता राशि

गोंडा: अग्नि पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने Video call पर जाना पीड़ितों का हाल

नवाबगंज/गोंडा, अमृत विचार। नवाबगंज ब्लाक के गैलन ग्रंट गांव में शुक्रवार की रात अचानक आग रहने से 6 लोगों की गृहस्थी जलकर राख हो गयी। अग्निकांड की सूचना मिलने पर शनिवार की सुबह मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के प्रतिनिधि कमलेश पांडेय ने पीड़ितों के बीच पहुंचे और इस घटना पर संवेदना जताई। विधायक ने फोन से अग्नि पीड़ितों की केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया से बात भी करायी। राजा भैया ने घटना पर दुख जताते हुए उन्हे हर संभव मदद का भरोसा दिया।

5

नवाबगंज क्षेत्र के गैलन ग्रंट गांव मे बीती देर रात अचानक आग लगने से 6 घर जलकर राख हो गये। घटना की सूचना मिलने पर शनिवार को मनकापुर भाजपा विधायक रमापति शास्त्री व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के प्रतिनिधि कमलेश पांडेय अग्निकांड पीड़ितों के गांव पहुंचे और हालात का जायजा लिया। विधायक ने  केन्द्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को सूचना से अवगत कराया और फोन के जरिए उनकी पीड़ितों से बात भी करायी। राजा भैया ने सभी को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

6

विधायक ने व्यक्तिगत तौर पर पीड़ितों को 21 हजार रुपये की त्वरित सहायता दी। साथ ही प्रशासनिक अफसरों को मौके पर टेंट लगाए जाने का निर्देश भी दिया। विधायक रमापति शास्त्री ने कहा कि अग्निपीडितों को प्रधानमंत्री आवास देने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर लिदेहना ग्रंट ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि गिरधारी लाल चौहान, गैलन ग्रंट प्रधान पंचमराम, जनार्दन प्रसाद तिवारी, दिलीप तिवारी, सुभासपा जिलाध्यक्ष पप्पू राजभर, कल्पनाथ कुरील सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: नैनीताल बैंक बेचने के विरोध में हड़ताल, अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन