बहराइच में बड़ा हादसा: टीन शेड गिरने से एक ही परिवार के सात लोग घायल, दो रेफर

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

दोपहर में अचानक मिट्टी की दीवार के साथ गिर 

नानपारा/बहराइच, अमृत विचार। क्षेत्र के राजा पूर्व कोटवा गांव निवासी एक ग्रामीण की मिट्टी के दीवार शुक्रवार दोपहर में अचानक गिर गई। जिसके चलते टीन शेड भी नीचे आ गया। मलबे में एक ही परिवार के सात लोग दब गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटवा के मजरा राजापुरवा निवासी राम भरोसे का मकान मिट्टी से निर्मित है।

cats

शुक्रवार दोपहर दो बजे मुन्नी देवी (70) पत्नी राम भरोसे परिवार के अन्य लोगों के साथ बैठकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी की दीवार गिर गई। इसके बाद टीन शेड भी नीचे आ गिरा। जिसके नीचे मुन्नी देवी के साथ सुग्रीव (15) पुत्र पृथ्वीराज, रिंकी (15) पुत्री राजेंद्र प्रसाद, जगरानी (65) पत्नी जवाहिर लाल, पूनम देवी (30) पत्नी जय प्रकाश, प्रिया (एक) पुत्री ओम प्रकाश और सुनीता पत्नी जय प्रकाश मलबे में दब गए।

शोर सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़कर सभी को बाहर निकलवाया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान जगरानी पत्नी जवाहर लाल और पूनम पत्नी जय प्रकाश की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि सभी की हालत में सुधार है।

ये भी पढ़ें -अहंकारी की निश्चित होती है हार, बोले शिवपाल-अखिलेश के नेतृत्व में खींची बड़ी लकीर

संबंधित समाचार