Moradabad Election Results 2024 : मुरादाबाद-रामपुर, संभल लोकसभा सीट पर सपा का कब्जा, अमरोहा से कंवर सिंह तंवर और नगीना से चंद्रशेखर आजाद जीते!

Moradabad Election Results 2024 : मुरादाबाद-रामपुर, संभल लोकसभा सीट पर सपा का कब्जा, अमरोहा से कंवर सिंह तंवर और नगीना से चंद्रशेखर आजाद जीते!

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंडल में लोक सभा की तीन सीटें सपा ,एक भाजपा, एक आजाद समाज पार्टी (आसपा) और एक सीट रालोद के खाते में गई हैं। सपा प्रत्याशी रुचिवीरा ने  मुरादाबाद सीट पर इतिहास रच दिया है। वह इस सीट पर अब तक हुए चुनाव में पहली महिला सांसद चुनी गई हैं। रुचि वीरा ने भाजपा के सर्वेश सिंह  (दिवंगत) को 1,05,762 वोटों से हराया। रुचि वीरा को कुल 6,37,363 वोट मिले। जबकि भाजपा के सर्वेश सिंह को 5,31,601 वोट प्राप्त हुए। वह दूसरे नंबर रहे। बसपा के इरफान सैफी 92,313 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे।

अमरोहा लोकसभा से दूसरी बार सांसद बने भाजपा के कंवर सिंह तंवर ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी कुंवर दानिश अली को 28670 मतों से पराजित कर जीत हासिल की है। तंवर को 4,76,506 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन  प्रत्याशी दानिश अली को 4,47,836 मत मिले। बसपा प्रत्याशी मुजाहिद हुसैन 1,64,099 मत ही हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।

संभल लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के जियाउर्रहमान बर्क ने भारतीय जनता पार्टी के परमेश्वर लाल सैनी को121494 मतों से हरा दिया है। सपा के जियाउर्रहमान बर्क़ को 571161वोट मिले जबकि भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी ने 449667 मत हासिल किए। बसपा के सौलत अली को 152460 वोट मिले।

रामपुर लोकसभा सीट पर  सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी को 4,81,503 वोट मिले। इस प्रकार उन्होंने 87,434 मतों से जीत दर्ज की। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 3,94,069 वोट मिले। बसपा के जीशान खान को 79,692 मत मिले।    

बिजनौर लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 404493 मत हासिल कर 37508 वोटों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दीपक सैनी को हराया है। दीपक सैनी को 366995 वोट मिले हैं।

नगीना लोकसभा सीट से आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर  ने 151473 वोटों से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। उन्हें 512552 वोट मिले हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार को हराया है। ओम कुमार को  36107 मत मिले हैं।

6:03 PM : संभल लोकसभा सीट पर सपा की जीत तय

  • संभल लोकसभा सीट पर डा. शफीकुर्रहमान बर्क के पौत्र जियाउर्रहमान बर्क की जीत तय
  • 27वें राउंड में सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क ने 1 लाख 14 हजार 377 वोट की बढ़त बनाई
  • जियाउर्रहमान को 543260 वोटमिले जबकि भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी को 428883 वोट मिले
  • बसपा के सौलत अली को 146024 वोट मिले

Ruchi Veera

मुरादाबाद को मिली पहली महिला सांसद रुचि वीरा

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के गृह जनपद मुरादाबाद की लोकसभा सीट सपा गठबंधन उम्मीदवार रुचि वीरा के नाम
  • रुचि वीरा ने 106557 वोट से भाजपा के दिवंगत उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह ठाकुर को हराया, थोड़ी ही देर में होगी आधिकारिक घोषणा
  • भाजपा के दिवंगत उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह ठाकुर को मिले 530177 वोट
  • सपा गठबंधन उम्मीदवार रुचि वीरा को मिले 636733 वोट
  • बसपा से इरफ़ान सैफी को मिले 92116 वोट

चंद्रशेखर आजाद

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद नगीना लोकसभा सीट से 147872 वोटों से जीते

4:38 PM : संभल लोकसभा- 18वां राउंड 

  • सपा के जियाउर्रेह मान वर्क को 347175 वोट मिले
  • संभल में बीजेपी के परमेश्वर लाल सैनी को 292236 वोट मिले 
  • बसपा के सौलत अली को 109018 वोट मिले
  • सपा के जियाउर्रेह मान बर्क 54939 वोट से आगे 

4:30 PM : रामपुर लोकसभा- 24वां चक्र

  • भाजपा- 3,45431
  • सपा- 4,58166
  • सपा प्रत्याशी को बढ़त- 1,12735

4:10 PM : अमरोहा में दानिश अली पिछड़े, बीजेपी 1114 वोटों से आगे
अमरोहा लोकसभा सीट पर बड़ा उलटफेर हो गया है। बीजेपी के कंवर सिंह तंवर कांग्रेस के उम्मीदवार दानिश अली से आगे निकल गए हैं। कांग्रेस को 20 वे राउंड में 303950 और भाजपा को 305064 वोट मिले हैं। बसपा को 111474 मत मिल हैं। इस हिसाब से बीजेपी प्रत्याशी 1114 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

4:07 PM : मुरादाबाद लोकसभा- 27वां राउंड 

  • सपा रुचि वीरा -583685
  • भाजपा भाजपा कुंवर सर्वेश सिंह -484059

mbd

3:26 PM : मुरादाबाद लोकसभा-  21वां राउंड 

  • बसपा 67,043
  • सपा 4,91,590
  • भाजपा 3,77,968
  • 952,909 वोटों की गिनती हो चुकी है

3:18 PM : संभल लोकसभा -16वां राउंड 

  • सपा के जियाउर्रेह मान वर्क 297288 को वोट मिले
  • संभल में बीजेपी के परमेश्वर लाल सैनी को 265958 वोट मिले 
  • बसपा के सौलत अली को 98568 वोट मिले
  • सपा के जियाउर्रेह मान बर्क 31330 वोट से आगे 

 

  • मुरादाबाद लोकसभा :  19वें राउंड तक प्रत्याशियों को मिले कुल मत
  • बसपा 59,245
  • सपा 4,20,435
  • भाजपा 3,34, 095

20वां राउंड

  • बसपा 62,052
  • सपा 4,37,948
  • भाजपा 3,51,505
  • सपा प्रत्याशी रुचि वीरा के लीड का अंतर 86,443 

21वां राउंड

  • बसपा 64256
  • सपा 463305
  • भाजपा 365646

रामपुर 16वां चक्र
भाजपा- 220856
सपा- 327676
सपा प्रत्याशी को बढ़त- 1,06820

रामपुर 15वां चक्र
भाजपा- 205539
सपा- 309876
सपा प्रत्याशी को बढ़त- 1,04337

रामपुर, 14वां चक्र
भाजपा- 1,86439
सपा- 2,91988
सपा प्रत्याशी को बढ़त-1,5549

राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष मनोज चौधरी

मतगणना स्थल से बाहर निकलते राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष मनोज चौधरी

2:46 PM : संभल लोकसभा : राउंड-11 

  • परमेश्वर लाल सैनी ने जियाउर्रेह मान वर्क पछाड़ा
  • सपा के जियाउर्रेह मान वर्क को 189263 वोट मिले 
  • बीजेपी के परमेश्वर लाल सैनी को 190957 वोट मिले 
  • बसपा के सौलत अली को 69466 वोट मिले

2:25 PM : मुरादाबाद लोकसभा- 16वां राउंड 

  • बसपा इरफान सैफी 49141
  • सपा रुचि वीरा 360548
  • भाजपा सर्वेश 277107
  • सपा 83444 वोटों से आगे हैं। 
  • 6,99,263 मतों की गिनती हो चुकी है।

1:51 PM : रामपुर लोकसभा, तेरहवां चक्र

  • भाजपा- 1,73524
  • सपा- 2,70654
  • सपा प्रत्याशी को बढ़त- 97,130

रामपुर, बारहवां चक्र-

  • भाजपा- 1,64448
  • सपा-2,47815
  • सपा प्रत्याशी को बढ़त- 83,367
  • बिजनौर लोकसभा सीट पर 6665 वोट से रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान आगे हो गए हैं।

नगीना लोकसभा सीट से चंद्रशेखर 51093 वोटो से आगे
नगीना सुरक्षित लोक लोकसभा सीट से आज सपा प्रत्याशी पार्टी सुप्रीमो चंद्रशेखर को 159388 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी विधायक ओम कुमार को 108295 मत मिले। सपा प्रत्याशी मनोज कुमार को 34604 मत अभी तक प्राप्त हुए। बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह 4653 वोट अभी तक आए हैं। 

1:31PM : मुरादाबाद लोक सभा 

  • सपा - रुचि वीरा- 268702
  • भाजपा-सर्वेश सिंह  199704
  • बसपा -इरफान सैफी -41683
  • सपा की रुचि वीरा 68998 वोटों से आगे चल रही हैं।

12:50 PM : संभल में भाजपा प्रत्याशी ने बनाई 2529 वोटों से बढ़त
संभल लोकसभा सीट से कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच मतगणना जारी है। यहां सातवें राउंड तक सपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए थे लेकिन इसके बाद अचानक भाजपा प्रत्याशी आगे हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी को 178588 मत मिल चुके हैं जबकि सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क को 176059 मत मिले हैं। इस तरह भाजपा प्रत्याशी 2529 मतों से आगे हो गए हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी सौलत अली को 65677 मत प्राप्त हुए हैं।

रामपुर, दसवां चक्र

  • भाजपा- 1,35418
  • सपा- 20,6865
  • सपा प्रत्याशी को बढ़त- 71,447

रामपुर, ग्यारहवां चक्र

  • भाजपा- 1,51813
  • सपा-2,26359
  • सपा प्रत्याशी को बढ़त-74,576

रामपुर : राउंड-09

  • भाजपा- 12,0755
  • सपा- 18,8032
  • सपा- प्रत्याशी को बढ़त- 67,277

12:07 PM : रामपुर में आठवें  चक्र में सपा प्रत्याशी को 59,724 मतों की बढ़त
रामपुर में आठवें चक्र में सपा प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह नदवी अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी से 59,724मतों से आगे चल रहे हैं। 

12:03 PM : लोकसभा क्षेत्र संभल राउंड 6

  • सपा 6,766 मत से आगे 
  • जियाउर्रहमान बर्क- सपा- 1,20,342
  • परमेश्वर लाल सैनी -भाजपा- 1,13,576
  • सौलत अली - बसपा- 46,105

11:58 AM 

  • अमरोहा में गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली 14532 वोटों से आगे 
  • बीजेपी प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर- 85008
  • सपा-कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली-99540
  • बसपा प्रत्याशी मुजाहिद हुसैन- 34727

11:53 AM : मुरादाबाद लोकसभा- राउंड : 13

  • सपा प्रत्याशी आगे 
  • भाजपा : 86273
  • सपा : 97389
  • बसपा : 13824
  • सपा प्रत्याशी रुचि वीरा 11116 वोटों से आगे

11:50 AM : पांचवें राउंड में सपा को 48590 वोटों की लीड
मुरादाबाद लोकसभा चुनाव में अब तक 5 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। राउंड पांच में बसपा प्रत्याशी को 3451, सपा को 28051 और भाजपा प्रत्याशी को 12814 मत मिले हैं। इस प्रकार पांचवें राउंड की समाप्ति पर बसपा के इरफान सैफी 13804, सपा की रुचि वीरा को 1,30, 992 वोट और भाजपा प्रत्याशी दिवंगत कुंवर सर्वेश सिंह को 82,402 वोट मिला है। इस प्रकार सपा प्रत्याशी रुचि वीरा  अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी से 48,590 वोटों की लीड ले चुकी हैं।

11:29 AM : संभल में सपा प्रत्याशी 10650 वोट से आगे, डीआईजी ने लिया  जायजा
संभल लोकसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच मतगणना जारी है। दूसरे राउंड का नतीजा आ गया है। दूसरे राउंड में सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क को 38985 मत मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी को 28335 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा प्रत्याशी 10650 वोटों से आगे हैं। बसपा प्रत्याशी सौलत अली को 15947 मत मिले हैं। इस बीच डीआईजी मुनिराज जी ने भी मतगणना स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने डीएम मनीष बंसल, एसपी कुलदीप सिंह गुनावत को जरूरी निर्देश दिए।

dig

11:16 AM : मुरादाबाद में अब तक कुल 1.73,742 मतों की गिनती, सपा 23,353 वोटों से आगे
मुरादाबाद। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतगणना स्थल बने कंट्रोल रूम से जारी आंकड़े के अनुसार चौथे राउंड तक अधिकृत मतगणना के अनुसार, बसपा के इरफान सैफी को 10053, सपा की रुचि वीरा को 92941 भाजपा कुंवर सर्वेश सिंह को 69588 मत मिले हैं। इस प्रकार सपा प्रत्याशी को 23,353 मतों की लीड है। अब तक कुल 1.73,742 मतों की गिनती हो चुकी है।

रुचिवीरा

  • लोकसभा चुनाव की मतगणना में 23393 वोट से समाजवादी की प्रत्याशी रुचि वीरा भाजपा के प्रत्याशी स्वर्गीय सर्वेश सिंह से आगे हैं।

11:05 AM : मुरादाबाद लोकसभा-राउंड : 12

  • रुचि वीर-81830
  • सर्वेश सिंह-71118
  • इरफान सैफी-10693
  • सपा प्रत्याशी रुचि वीरा 10712 वोटो से आगे

मोबाइल पर मतगणना देखते बसपा बसपा पदाधिकारी

मोबाइल पर मतगणना देखते बसपा बसपा पदाधिकारी।

10:50 AM : मुरादाबाद लोकसभा-राउंड : 10

  • सपा प्रत्याशी रुचि वीरा 14814 से आगे
  • भाजपा : 61357
  • सपा : 76171
  • बसपा : 9220

भाजपा शिविर में मोबाइल पर मतगणना देखते कार्यकर्ता

भाजपा शिविर में मोबाइल पर मतगणना देखते कार्यकर्ता


10:40 AM : मुरादाबाद लोकसभा-राउंड : 9

  • सपा प्रत्याशी रुचि वीरा 24 21 वोटो से आगे
  • भाजपा : 54920
  • सपा : 57341
  • बसपा : 7693

10:35 AM : लोकसभा क्षेत्र संभल : चरण-3

  • सपा 6,294 मत से आगे 
  • जियाउर्रहमान बर्क- सपा- 37,660
  • परमेश्वर लाल सैनी -भाजपा- 31,266
  • सौलत अली - बसपा- 15,836

10:30 AM : लोकसभा क्षेत्र संभल -दूसरा चरण

  • सपा 10,297 मत से आगे 
  • जियाउर्रहमान बर्क- सपा- 26,753
  • परमेश्वर लाल सैनी -भाजपा- 16,456
  • सौलत अली - बसपा- 9,458


10:28 AM : मुरादाबाद लोकसभा : राउंड- 8

  • भाजपा : 42656
  • सपा : 45885
  • बसपा : 6403
  • सपा प्रत्याशी रुचि वीरा 3229 वोटो से आगे

10:20 AM : मुरादाबाद लोकसभा-राउंड- 7

  • भाजपा : 36966
  • सपा : 43106
  • बसपा : 5890
    सपा प्रत्याशी रुचि वीरा 6140 वोटों से आगे

भीषण गर्मी में महिला कांस्टेबल हुई बेहोश

भीषण गर्मी में महिला कांस्टेबल हुई बेहोश।

10:17 AM : अमरोहा राउंड-1

  • बीजेपी -3118
  • कांग्रेस-5321
  • बीएसपी-451
  • अमरोहा में 6838 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली आगे

हसनपुर 

  • बीजेपी - 4622
  • कांग्रेस - 1935
  • बीएसपी- 2620

धनौरा 

  • बीजेपी- 3041
  • कांग्रेस- 823
  • बीएसपी- 4317

नौगावां

  • बीजेपी-560
  • कांग्रेस-9300
  • बसपा- 329

10:00 AM : संभल में पहले राउंड में सपा प्रत्याशी 4989 वोटों से आगे
संभल लोकसभा सीट को लेकर कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच मतगणना जारी है। पहले राउंड का नतीजा आ गया है। जिसमें सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क को 18984 मत मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी को 13995 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह सभा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क 4989 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी सौलत अली को 8826 मत प्राप्त हुए हैं।

9:47 AM:  मुरादाबाद लोकसभा-राउंड : 4

  • भाजपा -14724
  • सपा-25172
  • बसपा - 2273

9:46 AM: रामपुर : राउंड -1

  • सपा -मुहिब्बुल्लाह नदवी -5060
  • भाजपा- घनश्याम सिंह लोधी - 2584
  • सपा प्रत्याशी 2584 वोट से आगे

9:38 AM : दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा 973 वोटों से आगे
लोकसभा चुनाव में मंडी समिति में सुबह 8 बजे से मतगणना चल रही है। प्रथम चक्र की गिनती में मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी दिवंगत कुंवर सर्वेश सिंह को 5237 वोट मिले हैं। जबकि मुरादाबाद से इंडी गठबंधन की सपा प्रत्याशी रुचि वीरा को वोट 1832 मिले हैं। जबकि तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी इरफान सैफी को 734 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह को 11313, सपा की रुचि वीरा को 10340 और बसपा के इरफान सैफी को मात्र 1853 वोट मिले हैं। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी 973 वोटों से आगे चल रहे हैं।

9:20 AM : मुरादाबाद सीट से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा आगे
लोकसभा चुनाव में मंडी समिति में सुबह 8 बजे से मतगणना चल रही है। प्रथम चक्र की गिनती में भाजपा प्रत्याशी दिवंगत कुंवर सर्वेश सिंह को 5237 वोट मिले हैं। जबकि मुरादाबाद से इंडी गठबंधन की सपा प्रत्याशी रुचि वीरा को वोट 1832 मिला है। जबकि तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी इरफान सैफी को 734 वोट मिले हैं।

mdb

मतगणना स्थल मंडी समिति गेट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात।

8:15 AM : संभल में मतगणना को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध 
संभल। संभल लोकसभा सीट के लिए सुरक्षा प्रबंध के बीच मंगलवार को सुबह मतगणना शुरू हो गई। संभल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने किया था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने मतगणना को लेकर तैयारियां की थी। बहजोई में यूपी स्टेट वेयर हाउस पर मतगणना को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध और निगरानी के इंतजाम किए गए। मंगलवार को सुबह से ही प्रत्याशी और उनके एजेंट भी मतगणना स्थल पर पहुंच गए। सबसे पहले पोस्ट बैलेट की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू हुई। इस बीच मतगणना स्थल पर अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ ही भारी पुलिस बल तैनात रहा।

SAMBHAL

8:10 AM : हार जीत बहुत निकट की रहेगी-घनश्याम सिंह लोधी 
रामपुर। डूंगरपुर स्थित नवीन मंडी स्थल पर मतगणना शुरू हो चुकी है। इसके लिए ईवीएम मतगणना स्थल पर कर्मचारियों ने पहुंचा दी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। प्रत्याशी और प्रेषक मतगणना स्थल पर घूम रहे हैं। रामपुर से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी समाजवादी से मोहिबुल्लाह नदवी समेत 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। माना जा रहा है कि भाजपा और सपा के बीच मुकाबला है। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने बताया की हार जीत बहुत निकट की रहेगी।

ram pur

रामपुर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात ।

8:00 AM : 30 राउंड में पूरी होगी गिनती
मुरादाबाद लोकसभा सीट पर मतदान में पड़े वोटों की गिनती मंगलवार को सुबह मंडी समिति में शुरु हो गई है। इसमें भाजपा, सपा, बसपा सहित कुल 12 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतगणना के बाद सामने आएगा। भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन 19 अप्रैल को मतदान के अगले दिन 20 अप्रैल को हो चुका है। मुरादाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा, सपा, बसपा सहित 12 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत का फैसला होना है। इसके अलावा संभल लोकसभा के दो विधानसभा क्षेत्र में पड़े वोटों की गिनती भी मंडी समिति परिसर में होगी। विधानसभावार पंडाल लगाए गए हैं। 30 राउंड की मतगणना के बाद परिणाम घोषित होगा। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मतगणना स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण किया।

1

मंडी समिति मतगणना स्थल पर जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात।

बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना बिजनौर में होगी
मुरादाबाद लोकसभा सीट के चार विधानसभा क्षेत्र मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात, ठाकुरद्वारा और कांठ विधानसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान कराया गया था। इसमें भाजपा के पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह, इंडी गठबंधन से सपा प्रत्याशी रूचि वीरा, बसपा प्रत्याशी इरफान सैफी सहित 12 प्रत्याशियों की किस्मत मतदाताओं ने वोट देकर ईवीएम में लॉक कर दिया था। मतदान के अगले दिन 20 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी का बीमारी के चलते निधन हो गया था। यदि भाजपा प्रत्याशी की जीत होती है तो फिर से उपचुनाव की स्थिति बनेगी। लेकिन यदि सपा या बसपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की तो दोबारा चुनाव की नौबत नहीं रहेगी। इस लोकसभा सीट के अन्तर्गत आने वाली बढ़ापुर विधानसभा की गिनती बिजनौर में होगी। जबकि संभल लोकसभा सीट के मुरादाबाद जिले की दो विधानसभा क्षेत्र कुंदरकी और बिलारी में पड़े वोटों की गिनती भी मंडी समिति में होगी। मतगणना के लिए 14 टेबल लगेगी। हर टेबल पर 4 कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। प्रेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतगणना कराई जाएगी। मतगणना स्थल पर बिजली, पानी, इंटरनेट, सफाई की व्यवस्था कराई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र सिंह का कहना है कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी।

इन प्रत्याशियों की तय होगी तकदीर
मुरादाबाद लोकसभा सीट से 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें भाजपा के कुंवर सर्वेश कुमार सिंह, इंडी गठबंधन से सपा की रुचि वीरा, बसपा के मोहम्मद इरफान सैफी, अपना हक पार्टी के अजय यादव, भारतीय बहुजन समता पार्टी के ओंकार सिंह, राष्ट्रीय कांग्रेस (जे) पार्टी के गंगाराम शर्मा, समता पार्टी के शकील अहमद, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के हरकिशोर के अलावा निर्दलीय अमरजीत सिंह, मोहम्मद जमशेद, मुशर्रत हुसैन, साधना सिंह शामिल हैं।

परिणाम आने के बाद होगा दिग्गजों की करनी और कथनी का खुलासा
लोकसभा चुनाव के परिणाम पर देश-दुनिया के दिग्गजों की निगाहें टिकी हैं। रामपुर से नवाब परिवार और आजम खां का सपा से कोई न कोई प्रत्याशी जरूर रहता था। लेकिन, यह पहला लोकसभा चुनाव था जिसमें आजम और नूरमहल से जुड़ा कोई प्रत्याशी नहीं था। हालांकि, पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। लेकिन, सपा और कांग्रेस गठबंधन होने के बाद उन्होंने कहा कि वह गठबंधन धर्म का पालन करेंगी। सूत्र बताते हैं कि उनके लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र भी मंगवा लिया गया था। लेकिन, उन्होंने चुनाव से किनारा कर लिया।

रामपुर में सपा-भाजपा के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होने का अनुमान
रामपुर। मतगणना का काउंट-डाउन शुरू हो गया है। इससे प्रत्याशियों की नींद उड़ी हुई है। जानकार सपा और भाजपा प्रत्याशी के बीच जीत के अंतर को मामूली बता रहे हैं। कुछ टीवी चैनलों ने सपा प्रत्याशी मुहिब्बुल्लाह नदवी को जिता दिया है। जबकि कुछ चैनल भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी की जीत का दावा कर रहे हैं। एग्जिट पोल भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में है। टीवी चैनलों द्वारा दोनों प्रत्याशियों की जीत के दावे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। मतदान प्रतिशत कम होने के कारण प्रत्याशियों की नींद उड़ी हुई है। जानकार बताते हैं कि सपा और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर बहुत कम रहेगा। प्रथम चरण में 19 अप्रैल को जिले में 54.77 प्रतिशत मतदान हुआ था। सोमवार को पूरे दिन हार-जीत के आंकड़ों पर चिंतन-मंथन होता रहा। शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 42.05 प्रतिशत रहने के कारण प्रत्याशियों के माथे पर पसीना है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद लोकसभा सीट : इस बार जीत का परिणाम लिखेगा नया इतिहास