वाह... क्या निशाना है ! पांच मुठभेड़ में दस अपराधी गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार, लखनऊ। ओलम्पिक तक तो ठीक है, सामने गोला है और उसमे गोली चलानी है। अब जितनी गोली गोले के अंदर टारगेट पर लगे मेडल जीतने की उम्मीद उससे ही ज्यादा मगर यहां तो एनकांउटर चल रहा है। एक तरफ पुलिस है, तो दूसरी तरफ अपराधी है। बचते बचाते, छिपते-छिपाते दोनों तरफ से गोलियां चल रही है। इसके बाद गोलीबारी थमती है तो पता चलता है कि पुलिस की गोली अपराधी के पैर एक ही जगह लगी, तो जाहिर है कि इतने जबरदस्त निशानेबाज सिर्फ यूपी पुलिस में ही हो सकते हैं।

राजधानी में बीते दिनों में हुई पांच मुठभेड़ में दस अपराधियों को पुलिस ने पैर पर गोली मारकर गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व में भी पुलिस ने आपॅरेशन लंगड़ा के तहत अपराधियों की गिरफ्तारी की है। कमाल की है कि अपनी यूपी पुलिस। हैरानी के साथ अफसोस भी हो रहा है कि इतने जबरदस्त निशानेबाज ओलम्पिक में क्यों नहीं भेजे गए। इसमें दो चार मेडल उनकी झोली में आ ही जाते।

पांच मुठभेड़ में दस गिरफ्तार

दरअसल, मतदान के दूसरे दिन से राजधानी में भी कमिश्नरेट पुलिस ने आपरेशन लंगड़ा शुरू कर दिया है। अब तक पांच मुठभेड़ में 10 अपराधियों के पैर में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है। लोकसभा चुनाव में पुलिस की ड्यूटी लगने के बाद से राजधानी में पुलिस बल का अभाव हो गया था। अपराधियों ने पुलिस की व्यस्तता का फायदा उठते हुए ताबड़तोड़ कई अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया। हालांकि, 90 फीसदी वारदातों का पुलिस ने पर्दाफाश कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

दिनांक                    थाना                      आपरेशन स्थल                           वारदात                                       अपराधी

22 मई                       चिनहट                  मटियारी ओवरब्रिज         फायरिंग का मामला              हिस्ट्रीशीट नितिन कुंडी गिरफ्तार
26 मई                       इंटौजा                   उसरना चौराहा              गल्ला व्यापारी से लूटकांड                     दो लुटेरे गिरफ्तार
28 मई                     गाजीपुर                  सर्वोदयनगर बंधे              मोहिनी हत्याकांड                                ड्राइवर अखिलेश गिरफ्तार
31 मई                      चिनहट                       देवा रोड                  जिम संचालक की हत्या की साजिश        हिस्ट्रीशीट राकेश सिंह गिरफ्तार
01 जून                     ठाकुरगंज                   बरी-बरौनी                 महिला से चेनस्नैचिंग का मामला             हिस्ट्रीशीट बबलू उर्फ कलीम गिरफ्तार

दाएं पैर पर पुलिस की गोली

गौरतलब है कि 22 मई को चिनहट पुलिस ने ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने के मामले में मटियारी ओवरब्रिज के पर हिस्ट्रीशीट नितिन कुंडी के दांए पैर पर ठीक घुटने के नीचे पुलिस ने गोली मारी कर गिरफ्तार किया। फिर 26 मई को इंटौजा पुलिस ने गल्ला व्यापारी मो. आरिफ की दुकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देने के वाले गैंगस्टर अदीब ने भी पुलिस की गोली दांए पैर पर खाई। यूं कहें कि पुलिस ने ठीक उसी जगह लुटेरे अदीब के पैर पर गोली मारी जहां हिस्ट्रीशीट नितिन कुंडी के पैर पर गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया गया।

जबकि साथी रेहान गाजी ने पुलिस की गोली से बचने के लिए आत्मसमपर्ण कर दिया। वहीं, मोहिनी हत्याकांड के मुख्य हत्यारोपी ड्राइवर अखिलेश ने भी हिस्ट्रीशीट नितिनकुंडी, गैंगस्टर अदीब की तरह दांए पैर पर पुलिस की गोली खाई। इसके अलावा जिम संचालक की हत्या की साजिश रचने वाले हिस्ट्रीशीटर राकेश सिंह और ठाकुरगंज में महिला से चैनस्नैचिंग के मामले में हिस्ट्रीशीटर बबलू उर्फ कमील ने भी दाएं पैर पर घुटने के नीचे पुलिस ने गोली मारी है।

अवैध असलहे के साथ दो तीन कारतूस लेकर घुम रहे अपराधी

सभी आपरेशन की कहानी भी सामने आई। कहीं घेराबंदी करने पर अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की तो कहीं पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के नियत से पुलिसकर्मियों को अपराधियों की गोलियां का सामना करना पड़ा। आत्मरक्षा के लिए पुलिस को अपराधियों के पैर पर गोली मारनी पड़ी। इस दौरान अपराधियों के पास पुलिस ने देशी तमंचे के साथ एक-दो जिंदा करतूत बरामद किए है। कहें कि पुलिस से मोर्चा लेने के लिए अपराधी दो तीन कारतूस लेकर घुम रहे हैं।

ये भी पढ़ें -संगमरमर से बनेंगी राम दरबार समेत 13 मन्दिरों की मूर्तियां, टेक्नोलॉजी के जरिए दिखेगा राम मंदिर का इतिहास

संबंधित समाचार