बदायूं: माध्यमिक स्कूलों में होगा सवेरा, संस्कारवान बनेंगे बच्चे

बदायूं: माध्यमिक स्कूलों में होगा सवेरा, संस्कारवान बनेंगे बच्चे

बदायूं, अमृत विचार: जिले में संचालित माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में नया सवेरा कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसमें बच्चों को संस्कारवान बनाने लिए नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाएगा। प्रार्थना सभा के दौरान उन्हें  प्रेरणादायक संस्मरण के साथ उनको भविष्य में क्या करना है इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा अधिकारी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को कॅरियर संवारने संबंधी जानकारी देंगे। 

माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा में प्रेरणादायक संस्मरण के साथ उनको भविष्य में क्या करना है इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारी गुणवतापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगिता के इस दौर में कैसे सफल हों इसके लिए प्रयास करेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक और उनके सहयोगी अधिकारी प्रात: कालीन सभा में बच्चों से प्रेरणादायक संवाद करेंगे। उन्हें कैसे अपना भविष्य उज्ज्वल बनाना है, इस संबंध में प्रेरणादायक टिप्स देंगे। वे अपने अनुभवों को बच्चों के साथ साझा करेंगे।

शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार होंगे कार्यक्रम 
कार्यक्रम में पुरातन छात्रों एवं सफल सभी प्रधानाचार्यों को शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार विद्यालय में शिक्षण कार्य कराए जाने के निर्देश डीआईओएस द्वारा प्रधानाचार्यों को दिए गए हैं।

शिक्षाविदों और पूर्व छात्रों को बुलाकर दिलाए जाएंगे टिप्स
 कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कॉलजों से पढ़कर निकले पूर्व छात्र जो वर्तमान में चिकित्सक, व्यवसाई, जज और वकील हैं उन्हें बुलाकर बच्चों के सामने अपने संस्मरण सुनाएंगे। जो बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपने अग्रजों से प्रेरणा लेना है। इससे वह अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।

माध्यमिक स्कूलों में छुट्टियों के बाद नया सवेरा कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। जिसमें बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए नैतिकता की जानकारी दी जाएगी। साथ ही बच्चों का उत्साहवर्धन किया जाएगा। होगा और उनके सवालों का जवाब भी मिल जाएगा। जिसके निर्देश प्रधानाचार्यों को जारी कर दिए गए हैं- प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक

यह भी पढ़ें- बदायूं: गेहूं खरीद में हासिल नहीं हुआ लक्ष्य, मंडल में पाया दूसरा स्थान