Etawah: शिवपाल यादव बोले- BJP ने पूंजीपतियों से लिया कमीशन...गुंडई व पुलिस के बल पर भाजपा कर रही लोगों को परेशान

Etawah: शिवपाल यादव बोले- BJP ने पूंजीपतियों से लिया कमीशन...गुंडई व पुलिस के बल पर भाजपा कर रही लोगों को परेशान

इटावा, अमृत विचार। उदी/ बढ़पुरा विकास खंड क्षेत्र के गांव जैतपुरा में समाजवादी पार्टी द्वारा चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया,  जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव यादव का पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन लोकसभा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे को जिताना है। 

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी षड्यंत्रकारी, झूठ बोलने वाली एंव भ्रष्ट बेईमान पार्टी है। भाजपा सरकार में गुंडई और पुलिस के बल पर झूठी रिपोर्ट लिखाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। भाजपा सरकार षड्यंत्र करने में लगी है। यहाँ तक कि यह कभी नहीं हुआ कि एजेंटों पर झूठा मुकदमा लिखा करके एजेंट व एजेंट के परिवारों को दो दिन पहले से उठाना के काम शुरू कर दिया गया हो। 

जसवंतनगर का चुनाव भाजपा सरकार ने पुलिस और गुंडई के बल पर कराने का काम किया है। इस सरकार ने देश का कर्जा करने की बजाय कर्जा और बढा दिया है। वहीं पूंजीपतियों के सोलह लाख करोड़ रुपये माफ कर दिए गए और इसका सारा कमीशन भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यालय में डाला है। 

अगर सरकार चाहती तो इतने में गरीबों और किसानों का कर्जा माफ हो सकता था। वहीं भाजपा सरकार एक चंबल का पुल नहीं बना सकी, जबकि चंबल का पुल हमारे द्वारा स्वीकृत कराया गया था, लेकिन भाजपा सरकार उसको आज तक नहीं बना पाई, हमारी सरकार मे कई पुल बनाए गए थे। लेकिन ये डबल इंजन की सरकार एक चंबल पुल नहीं बना पाई। अब हमारी यह अपील है, कि भारती जनता पार्टी को जड़ से हटाना है और इंडिया गठबंधन की सरकार को बनाना है। 

वहीं पूर्व मंत्री रामसेवक यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पगला गई कि बाबा भीमराव अंबेडकर परम श्रद्धेय नेताजी इनको गाली देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधानों को पलटना चाहते हैं। देश के प्रधानमंत्री झूठ पर झूठ बोलने का काम करते हैं। 

जनसभा में जिलापंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, लोकसभा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य दौलतराम वघेल, जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया, लीलावती राजपूत, संटू गुप्ता, टंटी यादव, आशीष राजपूत, ग्राम प्रधान नीरज यादव, विजय यादव, पंडित रतन चौधरी, देवेंद्र भदौरिया, पप्पू यादव के अलावा पार्टी के तमाम नेता लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- फतेहपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे जेपी नड्डा, बोले- सपा आतंकवादियों की हिमायती, कांग्रेस आरक्षण पर डाल रही डाका...इंडी गठबंधन पर कहा ये...

 

ताजा समाचार

Lok Sabha Election: जालौन में नई नवेली दुल्हन को लेकर दूल्हा पहुंचा मतदान केंद्र, अधिकारियों ने किया नवदंपति का स्वागत
LIVE UP Lok Sabha Phase 5 Election: बुंदेलखंड की इन सीटों पर वोटिंग जारी... फतेहपुर में साध्वी निरंजन ज्योति ने सपाइयों पर बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप
मुरादाबाद : वेश्यावृत्ति को तैयार नहीं हुई तो आठवीं पत्नी को भी घर से निकाला, मुंह में तेजाब डालने की दी धमकी
Kanpur Crime: संदिग्ध परिस्थितयों में महिला के लगी गोली...मौत, पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
शाहजहांपुर: वकीलों के प्रदर्शन के बाद एक हमलावर गिरफ्तार, छह फरार
बदायूं: डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार किसान की मौत, परिजनों में कोहराम